Shukraditya Rajyog 2026: मार्च की शुरुआत में बनने जा रहा है शुक्रादित्य राजयोग, वृषभ समेत इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, करियर में होगी उन्नति

Shukraditya Rajyog 2026 Effect: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 मार्च को शुक्रादित्य राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है. बता दें, कि जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं, तब यह योग बनता है. यह योग वैभव, आकर्षण, सुख-सुविधा, कला, प्रेम और आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शुक्रादित्य राजयोग 2026
AI

Shukraditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी चाल बदलते हैं. इन ग्रहों के चाल परिवर्तन से कुछ शुभ योग बनते हैं, जो सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव डालते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 मार्च को शुक्रादित्य राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है. बता दें, कि जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं, तब यह योग बनता है. यह योग वैभव, आकर्षण, सुख-सुविधा, कला, प्रेम और आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है. जब सूर्य (आत्मा, सत्ता, प्रतिष्ठा) और शुक्र (सुख, धन, वैभव, प्रेम) एक साथ आते हैं, तो जीवन में भौतिक सुखों और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर बनते हैं. ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी के मुताबिक यह राजयोग 3 राशियों के जातकों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

यह भी पढ़ें: Ekadashi March 2026: मार्च महीने में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और महत्व

1. वृषभ राशि

शुक्रादित्य राजयोग से आय में बढ़ोतरी, नए स्रोतों के खुलने और आर्थिक स्थिरता मिलने के योग बन रहे हैं. इस समय आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना अधिक है, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी. यदि आपने कहीं निवेश किया है या करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है और सही निर्णय आपको अच्छा रिटर्न दिला सकता है. वृषभ राशि को यही सलाह दी जाती है कि, आने वाले नए अवसरों को पहचानें और समय पर निर्णय लें.

2. तुला राशि

प्रेम और वैवाहिक जीवन में इस समय मधुरता और समझ बढ़ने के योग बन रहे हैं. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना मजबूत होगी. जिन लोगों का पार्टनरशिप में काम चलता है, उन्हें भी साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि लोग आपकी व्यवहारिकता और संतुलित स्वभाव से प्रभावित होंगे. ऐसे में यह समय रिश्तों को मजबूत करने, दिल की बात कहने और आपसी भरोसे को बढ़ाने का है. 

3. मीन राशि

शुक्रादित्य राजयोग से अचानक धन लाभ मिलने, करियर में प्रशंसा प्राप्त होने और उन्नति के नए अवसर खुलने के योग बनेंगे. आपकी मेहनत और रचनात्मक सोच का परिणाम अब सामने आ सकता है, जिससे आपके काम की सराहना होगी और पद‑प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है. रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ है, क्योंकि उनके नए विचार और प्रयास सफल हो सकते हैं. ऐसे सकारात्मक समय में आपको अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रदर्शित करना चाहिए, क्योंकि यही आत्मविश्वास आपकी प्रगति का मार्ग बनाएगा और सफलता के नए द्वार खोलेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
'इसके आगे शंकराचार्य लगाना भी बहुत बड़ा पाप, जल्द ही...' आशुतोष ब्रह्मचारी का EXCLUSIVE Interview
Topics mentioned in this article