Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि पर आज ऐसे करें शिवजी की पूजा, जानें शुभ योग और मुहूर्त

Masik Shivratri 2022: मार्गशीर्ष मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन आज किया जा रहा है. ऐसे में जानते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग क्या है.

विज्ञापन
Read Time: 20 mins
Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि पर आज इस तरह करें भगवान शिव की पूजा.

Masik Shivratri 2022: मार्गशीर्ष मास की मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए खास होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत 22 नवंबर को यानी आज रखा जा रहा है. ऐसे में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखेंगे और प्रदोष काल के दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. आइए जानते हैं हैं मासिक शिवरात्रि पर आज बन रहे शुभ योग, पूजा मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में.

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2022 पूजा विधि | Masik Shivratri 2022 Puja Vidhi

शिवरात्रि की पूजा मुहूर्त का ध्यान रखते हुए आप शिव पूजा घर पर या शिव मंदिर में कर सकते हैं. सबसे पहले भगवान शिव का गंगाजल और गाय के दूध से अ​भिषेक करें. फिर भोलेनाथ को चंदन, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल आदि अर्पित करें. उसके पश्चात धूप, दीप, गंध आदि चढ़ाएं. अब शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव मंत्र का जाप करें. पूजा के समय माता पार्वती, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और नंदी की भी विधि विधान से पूजा करें. मासिक शिवरात्रि व्रत कथा का पाठ करें.

पूजा के अंत में कपूर या गाय के घी वाले दीपक से शिव परिवार की आरती उतारें. शिव जी की आरती, माता पार्वती की आरती और गणेश जी की आरती का गान करें. फिर उस दीपक को घर में सभी स्थानों पर दिखा दें. ऐसा करने से घर के अंदर की नकारात्मकता दूर होती है.

Advertisement

Chaitra Navratri 2023: कब से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें पूजा की तारीख

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2022 मुहूर्त | Margashirsha Masik Shivratri 2022 Muhurat

  • मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि शुरू - 22 नवंबर 2022, सुबह 08.49 
  • मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समापन - 23 नवंबर 2022, सुबह 06.53
  • निशिता काल पूजा का मुहूर्त - रात 11.47 -सुबह- 12.40ब्रह्म मुहूर्त - 05:05 - 05:58 
  • अभिजित मुहूर्त  - 11:51 - 12:34 
  • गोधूलि मुहूर्त - 05:34 - 06:01

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2022 योग |Margashirsha Masik Shivratri 2022


शोभन योग - 22 नंवबर 2022, शाम 06.38 - 23 नवंबर 2022 दोपहर 03.40
सौभाग्य योग - 21 नवंबर 2022, रात 09.07 - 22 नवंबर 2022, शाम 06.38

Advertisement

Astro Remedy: यात्रा को सफल बनाने के लिए दिशा शूल का जरूर रखें ध्यान, जानें क्या होता है ये

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Trump Tariff: America ने Canada, Mexico, China पर टैरिफ बढ़ाया, तीनों देशों ने किस तरह दिया जवाब?