Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि पर क्या खरीदें? जानें 9 दिन की पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री लिस्ट

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर यानी रविवार से हो रही है. इन दिनों सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. यहां जानिए नवरात्रि के 9 दिन की पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शारदीय नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष रूप की आराधना की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर यानी रविवार से हो रही है. इन दिनों सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. ऐसे में जानिए शारदीय नवरात्रि पर क्या खरीदें और इन 9 दिनों की पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत होती है.

शारदीय नवरात्रि कब हैं?

हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस साल प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और नवरात्रि का पहला व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा.

पूजा के लिए तैयारी

पूजा के लिए सबसे पहले एक लकड़ी की चौकी रखें और उसे लाल कपड़े से ढक दें. इसके ऊपर मां दुर्गा की मूर्ति या फ्रेम की हुई तस्वीर स्थापित करें. पूजा में गेंदे और लाल गुड़हल के फूल मां दुर्गा को अर्पित करें, क्योंकि ये शुभ माने जाते हैं. इसके अलावा पूजा की तैयारी में घंटी, आरती की थाली, धूप, अगरबत्ती, लौंग और कपूर भी जरूर रखें.

अखंड ज्योति के लिए चीजें

अगर आपके घर में अखंड ज्योति जलाने की परंपरा है, तो एक बड़ा पीतल या मिट्टी का दीपक खरीद लें. ज्योति के लिए शुद्ध देसी घी या अपनी परंपरा के अनुसार तिल का तेल इस्तेमाल करें. इसके लिए लंबी रुई की बातियां और कुछ अतिरिक्त बातियां भी पहले से रख लें. घी जरूरत से थोड़ा ज्यादा खरीदना बेहतर रहता है. नौ दिनों तक लगातार जलने वाला दीपक काफी घी खर्च करता है, इसलिए बीच में घी खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी.

Advertisement

भोग और प्रसाद की तैयारी

नवरात्रि के नौ दिनों के लिए घर में ताजे फल और सूखे मेवे जरूर रखें. मिश्री और बताशे प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं. इसके अलावा लौंग, इलायची, पान के पत्ते, शहद, दूध और दही जैसी चीजें भी पूजा में काम आती हैं.

कलश स्थापना सामग्री

जौ और जौ बोने के लिए मिट्टी
मिट्टी/पीतल/तांबे का कलश
आम के पत्ते
कलश के ऊपर रखने के लिए मिट्टी या धातु की कटोरी
कटोरी में भरने हेतु अनाज
एक नारियल
लाल कपड़ा या चुनरी
कलावा (मौली)
सिंदूर, रोली, कुमकुम और हल्दी
अक्षत (चावल)
शुद्ध जल व गंगाजल
एक सिक्का
एक सुपारी

Advertisement

नवरात्रि पूजन सामग्री

मां दुर्गा की मूर्ति
लाल कपड़ा (आसन के लिए)
लकड़ी की चौकी
सिंदूर
अक्षत
फूल व मालाएं
मिठाई
मां दुर्गा के लिए सोलह श्रृंगार का सामान (परंपरा अनुसार)
कमलगट्टा
पंचमेवा
पान
सुपारी
लौंग
बताशे या अन्य भोग
दीपक (घी/तेल का)
धूपबत्ती
घी
अगरबत्ती
दक्षिणा
छोटी इलायची
फल
जायफल
जावित्री
नारियल
नैवेद्य (भोग)
अखंड ज्योति का पात्र
रुई या कलावा से बनी बत्ती
हवन कुंड
हवन सामग्री
कपूर
आम और नवग्रह की लकड़ी

यह भी पढ़ें:- शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026: 'मछली नॉन वेज नहीं वेज...' संजय निषाद ने ऐसा क्यों कहा?

Topics mentioned in this article
Shardiya Navratri
Navratri