शारदीय नवरात्रि इस तारीख से हो रही है शुरू, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त होगा इतने बजे

Navratri 2023 : इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, कलश स्थापना का समय क्या है और मां दुर्गा आइए हम आपको बताते हैं.

Advertisement
Read Time: 6 mins
M

Shardiiya Navratri Date 2023: माता रानी के उपासक साल भर शारदीय नवरात्र का इंतजार करते हैं. ऐसे में इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है, आइए हम आपको बताते हैं इस आर्टिकल में. साथ ही उन चार मंत्रों (Durga mantra jaap) को भी बताते हैं जिनका उच्चारण करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखती हैं.

शारदीय नवरात्रि 2023 तारीख और समय | Shardiya Naratri Sthapna Tithi

हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 तक चलेगी, ऐसे में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से की जाती है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:44 से शुरू होकर दोपहर 12:30 तक रहेगा. इस दौरान भक्त अपने घर में या पांडाल में कलश स्थापना कर सकते हैं, इसके साथ ही पहले दिन माता रानी के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है.

इन चार मंत्रों का करें जाप

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान अगर आप इन चार मंत्रों का उच्चारण करते हैं, तो माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद आप पर बनाए रखती हैं-

1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
नवार्ण मंत्र – ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै'

3. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

4. सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्तिमन्विते ।
भये भ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमो स्तुते ॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Israel Hamas War: Gaza युध्द का एक साल, इज़रायल के हमले रुकने का नाम नहीं | NDTV India