4 या 5, इस बार सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे? ज्योतिर्विद से जानें सावन के विशेष उपाय

सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है. आइए ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से जानते हैं कि इस बार सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे, साथ ही जानेंगे कुछ सरल उपाय-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सावन में करें ये विशेष उपाय
(P.C- NDTV)

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व माना जाता है. यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित होता है. मान्यता है कि सावन के महीने में की गई शिव आराधना का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. खास तौर पर सावन के सोमवार का महत्व सबसे अधिक माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ऐसे में इस पूरे माह में शिव भक्त पूजा-पाठ, व्रत और विशेष उपाय करके भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं.

इस बार सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे?

ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी बताते हैं, वर्ष 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा. इस दौरान कुल 4 सावन सोमवार पड़ेंगे. शिव भक्त इन चारों सोमवार को विशेष पूजा और व्रत करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

सावन सोमवार की तिथियां इस प्रकार हैं- 

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

ज्योतिर्विद के अनुसार, इस बार सावन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है, जिसे गुरु का दिन माना जाता है. भगवान शिव को आदिगुरु भी कहा जाता है, इसलिए इस बार सावन का महत्व और अधिक शुभ माना जा रहा है.

सावन में करें ये विशेष उपाय

ज्योतिर्विद आगे बताते हैं, सावन के महीने में कुछ सरल उपाय करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.

Advertisement
बेलपत्र और गंगाजल से करें पूजा

भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. सावन के सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं और श्रद्धापूर्वक बेलपत्र अर्पित करें. इससे पूजा का पुण्य फल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता आती है.

घी और शहद से करें अभिषेक

सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का देसी घी से अभिषेक करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही शहद का भोग अर्पित करने से भी शिव कृपा प्राप्त होती है. यह उपाय सुख-समृद्धि और मानसिक शांति के लिए लाभकारी माना जाता है.

Advertisement
गुरुजनों को करें वस्त्र दान

ज्योतिर्विद इस सावन विशेष रूप से गुरुजनों और सम्माननीय व्यक्तियों को 9 जोड़ी वस्त्र दान करने की सलाह देते हैं. 

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती कब तक रहेगी? ज्योतिषाचार्य से जानें महाउपाय

Featured Video Of The Day
सरकार जब्त कर लेगी अवैध वक्फ संपत्ति? यूपी के मंत्री की दो टूक
Topics mentioned in this article