Sawan 2025 Mahadev Temple: सावन का पवित्र महीना है और हर ओर शिवभक्ति की गूंज है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में स्थित एक रहस्यमयी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यह मंदिर है देव बलौदा का अधूरा शिव मंदिर...जो वर्षों से अधूरा है, लेकिन मान्यता है कि यहां भोलेनाथ साक्षात विराजते हैं और हर भक्त की मुराद पूरी करते हैं. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह आज तक पूरा नहीं बन पाया. इसकी दीवारें अधूरी हैं, छत भी पूरी नहीं है, लेकिन हर सोमवार को यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं.

क्यों अधूरा रह गया मंदिर? (Dev Baloda Shiv Mandir)
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, तभी कुछ रहस्यमयी घटनाएं घटित होने लगीं. एक बार निर्माण कार्य रोक दिया गया और फिर दोबारा कभी शुरू नहीं हो सका. लोगों का मानना है कि यह स्वयं भोलेनाथ की इच्छा थी कि मंदिर अधूरा रहे, ताकि यह स्थल चमत्कारी बना रहे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

सावन में लगता है विशेष मेला (Miraculous Shiv Temple in Chhattisgarh)
सावन के महीने में इस मंदिर में विशेष रौनक रहती है. सोमवार को यहां दूर-दूर से श्रद्धालु जल चढ़ाने आते हैं. भक्तों का मानना है कि जो सच्चे दिल से यहां मन्नत मांगता है, उसकी हर इच्छा जरूर पूरी होती है. यही वजह है कि यह मंदिर अब सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और चमत्कार का प्रतीक बन गया है.

बिना दीवारों के भी श्रद्धा की छत मजबूत (Unfinished Shiva Temple)
जहां कई मंदिर अपनी भव्यता और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध होते हैं, वहीं देव बलौदा का यह शिव मंदिर सिर्फ श्रद्धा के बल पर प्रसिद्ध है. न तो यहां भव्य मूर्तियां हैं, न ही सोने-चांदी की सजावट, फिर भी यह मंदिर हज़ारों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है.

आज का युवावर्ग भी खिंचा चला आता है (Mysterious Shiva Temple)
मंदिर की चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से फैल रही है. Instagram, Facebook और YouTube पर यहां के वीडियो लाखों बार देखे जा चुके हैं. युवाओं के बीच भी यह मंदिर आस्था का नया केंद्र बनता जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं