Sawan 2023: क्या आप जानते हैं सावन में हरे रंग का महत्व, इस कारण महिलाएं पहनती हैं हरी चूड़ियां

Sawan Puja: सावन के महीने की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Sawan Ke Upay: सावन के महीने में जानिए हरा रंग क्यों होता है खास. 
istock

Sawan 2023: धार्मिक मान्यतानुसार सावन के महीने को अत्यधिक खास माना जाता है. इस माह भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है और माना जाता है कि शिव पूजा (Shiv Puja) से भक्तों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन के महीने में सोमवार का भी खास महत्व है. इस महीने में हरे रंग (Green Color) को भी पूजा में अत्यधिक शामिल किया जाता है. हरे रंग के कपड़े हों या फिर हरे रंग की चूड़ियां महिलाएं अक्सर ही पहने नजर आ जाती हैं. जानिए क्या है इस महीने हरा रंग धारण करने की वजह. 

Sawan 2023: रख रहे हैं सावन का व्रत तो मान्यतानुसार रखें कुछ बातों का ध्यान, मिलता है भोलेनाथ का आशीर्वाद

सावन में हरे रंग का महत्व | Importance Of Green Color 

सावन के दिनों में अक्सर ही महिलाएं हरी चड़ियां पहनती हैं. मान्यतानुसार हरे रंग को भगवान शिव का प्रिय रंग माना जाता है. इस रंग को पहनना शिव भक्ति का प्रतीक कहते हैं. माना जाता है कि सावन में हरा रंग पहनने पर वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है. इस महीने महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां धारण करती हैं तो उनपर शिव कृपा बरसती है और पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली आती है. 

हरी चूड़ियों के अलावा इस महीने हरे रंग की सा़ड़ी भी पहनी जाती है. हरे रंग की साड़ी का भी कुछ-कुछ यही महत्व है. सावन के आगमन पर पृथ्वी पर हरियाली छा जाती है इसीलिए हरे रंग के वस्त्र पहनने भी शुभ होते हैं. ज्य़ोतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शंकर के अतिरिक्त भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को भी हरा रंग प्रिय लगता है. हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक भी माना जाता है. इस चलते इस माह खासतौर से हरा रंग भक्त धारण करते हैं. 

इस साल सावन में शुभ संयोग 

इस साल सावन एक नहीं बल्कि 2 महीनों यानी लगभग 59 दिनों का होने वाला है. पंचांग के अनुसार पूरे 19 सालों बाद ऐसा योग बना है. सावन के महीने में भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा होती है. कांवड़ियां पवित्र नदियों का जल एकत्र करने जाते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं. शिव भक्त विशेषकर हर सावन सोमवार (Sawan Somwar) के दिन पूजा करते हैं. 

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Jet Set Go: रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूद

Featured Video Of The Day
Nobel Prize 2025 Chemistry: 'जादुई' खोज! हवा से सोखेगी प्रदूषण, रेगिस्तान में बरसाएगी पानी? | NDTV
Topics mentioned in this article