Ravivar ke Upay: रविवार को करें सूर्यदेव के 108 नाम मंत्र का जाप, सुख-समृद्धि का होगा वास, मिलेगी सफलता

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है. इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना शुभ होता है. इस दिन आप सूर्यदेव के 108 नाम मंत्र का जाप कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती है और सफलता की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रविवार के उपाय
Photo Credit: NDTV

हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं. इसी तरह रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. ये दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति विधि-विधान और सच्चे मन से सूर्यदेव की पूजा करता है उसके करियर और कारोबार में तरक्की होती है और सफलता की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करने से व्यक्ति को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है और शारिरीक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

करें सूर्यदेव के 108 नामों का जाप

रविवार के दिन सूर्यदेव के 108 नामों का जाप करना बेहद लाभदायक माना जाता है. ऐसा करने से साधक को उत्तम स्वास्थ्य, और करियर-व्यापार में सफलता की प्राप्ति होती है. इसके अलावा मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए भी ये नाम जप करना बेहद लाभदायक होता है. साथ ही व्यक्ति का आत्मबल भी पहले से ज्यादा बेहतर और मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें: Shani Dev: शनिदेव कैसे बने दंडाधिकारी? जानें पौराणिक कथा और उनके कोप से बचने का महाउपाय

यहां पढ़ें 108 नाम मंत्र

1. ॐ नित्यानन्दाय नमः।
2. ॐ निखिलागमवेद्याय नमः।
3. ॐ दीप्तमूर्तये नमः।
4. ॐ सौख्यदायिने नमः।
5. ॐ श्रेयसे नमः।
6. ॐ श्रीमते नमः।
7. ॐ अं सुप्रसन्नाय नमः।
8. ॐ ऐं इष्टार्थदाय नमः।
9. ॐ सम्पत्कराय नमः।
10. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
11. ॐ तेजोरूपाय नमः।
12. ॐ परेशाय नमः।
13. ॐ नारायणाय नमः।
14. ॐ कवये नमः।
15. ॐ सूर्याय नमः।
16. ॐ सकलजगतांपतये नमः।
17. ॐ सौख्यप्रदाय नमः।
18. ॐ आदिमध्यान्तरहिताय नमः।
19. ॐ भास्कराय नमः।
20. ॐ ग्रहाणांपतये नमः।
21. ॐ वरेण्याय नमः।
22. ॐ तरुणाय नमः।
23. ॐ परमात्मने नमः।
24. ॐ हरये नमः।
25. ॐ रवये नमः।
26. ॐ अहस्कराय नमः।
27. ॐ परस्मै ज्योतिषे नमः।
28. ॐ अमरेशाय नमः।
29. ॐ अच्युताय नमः।
30. ॐ आत्मरूपिणे नमः।
31. ॐ अचिन्त्याय नमः।
32. ॐ अन्तर्बहिः प्रकाशाय नमः।
33. ॐ अब्जवल्लभाय नमः।
34. ॐ कमनीयकराय नमः।
35. ॐ असुरारये नमः।
36. ॐ उच्चस्थान समारूढरथस्थाय नमः।
37. ॐ जन्ममृत्युजराव्याधिवर्जिताय नमः।
38. ॐ जगदानन्दहेतवे नमः।
39. ॐ जयिने नमः।
40. ॐ ओजस्कराय नमः।
41. ॐ भक्तवश्याय नमः।
42. ॐ दशदिक्संप्रकाशाय नमः।
43. ॐ शौरये नमः।
44. ॐ हरिदश्वाय नमः।
45. ॐ शर्वाय नमः।
46. ॐ ऐश्वर्यदाय नमः।
47. ॐ ब्रह्मणे नमः।
48. ॐ बृहते नमः।
49. ॐ घृणिभृते नमः।
50. ॐ गुणात्मने नमः।
51. ॐ सृष्टिस्थित्यन्तकारिणे नमः।
52. ॐ भगवते नमः।
53. ॐ एकाकिने नमः।
54. ॐ आर्तशरण्याय नमः।
55. ॐ अपवर्गप्रदाय नमः।
56. ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणे नमः।
57. ॐ लूनिताखिलदैत्याय नमः।
58. ॐ खद्योताय नमः।
59. ॐ कनत्कनकभूषाय नमः।
60. ॐ घनाय नमः।
61. ॐ कान्तिदाय नमः।
62. ॐ शान्ताय नमः।
63. ॐ लुप्तदन्ताय नमः।
64. ॐ पुष्कराक्षाय नमः।
65. ॐ ऋक्षाधिनाथमित्राय नमः।
66. ॐ उज्ज्वलतेजसे नमः।
67. ॐ ऋकारमातृकावर्णरूपाय नमः।
68. ॐ नित्यस्तुत्याय नमः।
69. ॐ ऋजुस्वभावचित्ताय नमः।
70. ॐ ऋक्षचक्रचराय नमः।
71. ॐ रुग्घन्त्रे नमः।
72. ॐ ऋषिवन्द्याय नमः।
73. ॐ ऊरुद्वयाभावरूपयुक्तसारथये नमः।
74. ॐ जयाय नमः।
75. ॐ निर्जराय नमः।
76. ॐ वीराय नमः।
77. ॐ ऊर्जस्वलाय नमः।
78. ॐ हृषीकेशाय नमः।
79. ॐ उद्यत्किरणजालाय नमः।
80. ॐ विवस्वते नमः।
81. ॐ ऊर्ध्वगाय नमः।
82. ॐ उग्ररूपाय नमः।
83. ॐ उज्ज्वल नमः।
84. ॐ वासुदेवाय नमः।
85. ॐ वसवे नमः।
86. ॐ वसुप्रदाय नमः।
87. ॐ सुवर्चसे नमः।
88. ॐ सुशीलाय नमः।
89. ॐ सुप्रसन्नाय नमः।
90. ॐ ईशाय नमः।
91. ॐ वन्दनीयाय नमः।
92. ॐ इन्दिरामन्दिराप्ताय नमः।
93. ॐ भानवे नमः।
94. ॐ इन्द्राय नमः।
95. ॐ इज्याय नमः।
96. ॐ विश्वरूपाय नमः।
97. ॐ इनाय नमः।
98. ॐ अनन्ताय नमः।
99. ॐ अखिलज्ञाय नमः।
100. ॐ अच्युताय नमः।
101. ॐ अखिलागमवेदिने नमः।
102. ॐ आदिभूताय नमः।
103 ॐ आदित्याय नमः।
104. ॐ आर्तरक्षकाय नमः।
105. ॐ असमानबलाय नमः।
106. ॐ करुणारससिन्धवे नमः।
107. ॐ शरण्याय नमः।
108. ॐ अरुणाय नमः।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Featured Video Of The Day
310 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 गिफ्तार
Topics mentioned in this article
Ravivar Ke Upay
Faith News