Lucky Color: बढ़ेंगी खुशियां और खूब काम करेगा गुडलक, जब आप राशि के अनुसार चुनेंगे कपड़ों का रंग

Rashi Aur Unke Rang: हर कोई चाहता है कि उसका जीवन खुशियों से भरा रहे. इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लोग खूब मेहनत और प्रयास भी करते हैं, लेकिन जब इसके बाद भी जब किस्मत साथ न दे तो आपको गुडलक बढ़ाने वाला अपना लकी कलर जरूर जानना चाहिए। 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Lucky Color: 12 राशियों का शुभ रंग
NDTV

What is your lucky colour: इंसान के जीवन में रंगों का बहुत ज्यादा महत्व है. तमाम तरह की खुशियों को पाने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग मौके पर अलग-अलग रंग के लिए कपड़े पहनते हैं। कुछेक कपड़ों को पहनने के बाद अक्सर हम बेहद खुशी महसूस करते हैं तो कुछ कपड़ों को पहनने के बाद मन में तनाव सा बना रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़ों के कलर से आपकी किस्मत का कनेक्शन जुड़ा रहता है। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि के लिए कुछ रंग बेहद शुभ तो कुछ अशुभ साबित होते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कौन सा कलर गुडलक को बढ़ाने वाला है। 

मेष 
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देवता हैं, जिनका रंग लाल है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग के कपड़े अक्सर शुभ साबित होते हैं, वहीं इनके लिए हरा रंग अक्सर परेशानी का कारण बनता है। 

वृषभ

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देवता माने गये हैं। अत्यधिक चमकीले शुक्र से जुड़ी वृषभ राशि के लिए 
सिल्वर कलर अत्यधिक शुभ होता है। इसके साथ पीला रंग भी इनके लिए शुभ रहता है, लेकिन इन्हें काले रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। 

मिथुन 
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देवता हैं, जिनका रंग हरा माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए हरे रंग के कपड़े बेहद शुभ माने गये हैं, जबकि इन्हें बैडलक से बचने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

Advertisement

कर्क 
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देवता हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम कलर के कपड़े अत्यंत ही शुभ साबित होते हैं, लेकिन इन्हें अशुभ परिणाम से बचने के लिए हमेशा काले रंग से उचित दूरी बनाई रखनी चाहिए। 

सिंह
नवग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। जिनका रंग लाल माना गया है। ऐसे में कर्क राशि वालों के लिए लाल या फिर नारंगी रंग के कपड़े अत्यंत ही शुभ साबित होते हैं। हालांकि इन्हें नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

Advertisement

कन्या 
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध देवता है, जिनका रंग हरा है। ऐसे में मिथुन राशि की तरह कन्या राशि के जातकों के लिए भी हरे रंग के कपड़े बेहद शुभ साबित होते हैं। हालांकि इन्हें लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

तुला
तुला राशि जिसके स्वामी शुक्र देवता हैं, उनके लिए सफेद और सिल्वर रंग शुभ माना जाता है। हालांकि इन्हें काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देवता हैं। जिनका रंग लाल माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग के कपड़े पहनना अत्यंत ही शुभ साबित होता है। इस राशि के लोगों को हरे रंग के कपड़ने पहनने से बचना चाहिए। 

धनु 
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देवता हैं। जिनका रंग पीला माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए पीले रंग के कपड़े पहनना अत्यंत ही शुभ साबित होता है। इस राशि के जातकों को नीले और काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

Advertisement

मकर 


मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। जिनका रंग नीला माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नीले रंग के कपड़े अत्यंत ही शुभ साबित होते हैं। इस राशि के जातकों लाल, पीला और नारंगी रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

कुंभ 
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ऐसे में इस राशि के लिए भी लकी कलर नीला ही है। ऐसे में इन्हें शुभता को पाने के लिए नीले रंग के कपड़े अधिक से अधिक पहनने का प्रयास करना चाहिए। वहीं पीले, नारंगी, लाल आदि रंग से बचना चाहिए। 

Advertisement

मीन 
धनु की तरह मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस राशि के जातक को हमेशा पीले रंग के कपड़े अधिक से अधिक पहनने का प्रयास करना चाहिए तो वहीं काले और नीले रंग से बचना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में किसके साथ महिला वोटर? Women Reservation Bill 2026