Ashtami-Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है? जानें अष्टमी और नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन

Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी-नवमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और राम नवमी कब है. साथ ही जानेंगे दोनों दिन कन्या पूजन का सबसे शुभ समय क्या रहने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है?

Ashtami-Ram Navami Kab Hai 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है. नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार मां दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च को हुई और इसका समापन 27 मार्च को होगा.  इन नौ दिनों में अष्टमी और नवमी का दिन सबसे खास माना जाता है. इन दोनों ही दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. हालांकि, अष्टमी-नवमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं,  चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और राम नवमी कब है. साथ ही जानेंगे दोनों दिन कन्या पूजन का सबसे शुभ समय क्या रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- Maa kalaratri ki Aarti in Hindi: कालरात्रि जय-जय-महाकाली...नवरात्रि के सातवें दिन यहां से पढ़कर गाएं मां कालरात्रि की आरती

अष्टमी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 25 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है और 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, अष्टमी 26 मार्च को मनाई जाएगी.

अष्टमी पर किस समय करें कन्या पूजन?

इस दिन कन्या पूजन के लिए सुबह 6:18 से 7:50 बजे तक का समय सबसे शुभ रहेगा. हालांकि, अगर किसी कारणवश आप इस समय पूजन नहीं कर पाते हैं, तो 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक भी कर सकते हैं.

Advertisement
नवमी कब है?

वहीं, नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा.

नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन?

नवमी के दिन भी कन्या पूजन का शुभ समय 6:18 से 7:50 बजे तक और फिर 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक रहेगा.

Advertisement

कन्या पूजन के दौरान छोटी बच्चियों को देवी का रूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया जाता है. उन्हें भोजन कराकर और उपहार देकर आशीर्वाद लिया जाता है. मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Hormuz Strait | LPG | Trump | Iran Israel War | गैस का अंबार लिए कतार में खड़े जहाज
Topics mentioned in this article