Ram Mandir: जनवरी माह के सबसे बड़े दिनों में से एक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मानी जा रही है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन होनी है लेकिन प्राण प्रतिष्ठा से एक हफ्ते पहले से ही प्राण प्रतिष्ठा (Prana Pratishtha) के परंपरागत रीति-रिवाज शुरू हो गए हैं. इसी बीच मंदिर के गर्भग्रह की कुछ नई तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं. राम मंदिर के गर्भ ग्रह की तस्वीरों से इसकी भव्यता और खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है.

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई अयोध्या के सरयु घाट पर पवित्र डुबकी
राम मदिंर के गर्भग्रह को इस तरह तैयार किया गया है कि 25 फीट दूर से ही श्रद्धालु अपने प्रिय श्रीराम (Sri Ram) के दर्शन कर पाएंगे. गर्भग्रह की दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद

तीन मंजिला राम मंदिर को नागर शैली से तैयार किया गया है. राम मंदिर के गर्भग्रह में ही रामलला की मूर्ति रखी जाएगी और पहली मंजिल पर श्रीराम दरबार होगा. राम मंदिर (Ram Temple) में पांच मंडप भी होने वाले हैं. इन मंडपों में नृत्य मंडप, रंग मंडप, प्रार्थना मंडप, सभा मंडप और कीर्तन मंडप शामिल होंगे.

राम मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से होगा और सिंह द्वार से 32 सीढ़ियों को चढ़ने के बाद ही भक्त राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे. दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रैंप और लिफ्ट की सु्विधा मुहैया करवाई जाएगी. राम मंदिर परिसर को भी बेहद खूबसूरत बनाया गया है. परिसर के चारों कोनों पर चार मंदिर होंगे जो सूर्य देव, देवी भगवती, भगवान गणेश और भगवान शिव को समंर्पित होंगे. वहीं, उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा का मंदिर होगा और दक्षिणी भुजा में हनुमान मंदिर होने वाला है.
Ram Mandir: Prana Pratishtha से पहले जारी की गई राम मंदिर गृभग्रह की तस्वीरेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं