Sarva Pitru Amavasya 2022 Date and Time: पितृ पक्ष अब समाप्ति की ओर है. पंचांग के मुताबिक आज 21 सितंबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी इंदिरा एकदशी है. साथ ही आज श्राद्ध पक्ष का एकादशी श्राद्ध है. पितृ पक्ष का आखिरी श्राद्ध 25 सितंबर को होगा. इस दिन आश्विन मास की अमावस्या का खास संयोग बन रहा है. दरअसल इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या भी कहते हैं. हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है. इस दिन पितरों की विदाई की जाती है. इसके साथ ही इस दिन उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तारीख मालूम नहीं होता है. इसके अलावा अगर कोई पितर पक्ष में श्राद्ध करना भूल गया है तो वह इस दिन अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध कर सकता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध करने से कई गुणा अधिक पुण्य प्राप्त होता है.
सर्वपितृ अमावस्या डेट और टाइम | Sarva Pitru Amavasya Date and Time
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या सर्वपितृ अमावस्या कहलाती है. पितृ पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या का खास संयोग 25 सितंबर को बन रहा है. अमावस्या तिथि की शुरुआत दोपहर 3 ब़जकर 12 मिनट से हो रही है. वहीं अमावस्या तिथि की समाप्ति 26 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट पर होगी. उदया तिथि की मान्यता के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या 25 सितंबर को पूरे दिन मनाई जाएगी. लोग पूरे दिन श्राद्ध, पार्वण, पिंडदान, तर्पण और दान इत्यादि कर्म कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध विधि | Sarva Pitru Amavasya Shadh Vidhi
मान्याता के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या के दिन खीर-पूड़ी का भोजन तौयार किया जाता है. इस पार्वण, तर्पण और पिंडदान करने के बाद पंचबली भोग निकाला जाता है. जिसमें कुत्ता, कौआ, चींटी, गाय और देव के निमित्त भोजन का अंश निकाला जाता है. पंचबली भोग लगाने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है. उसके बाद उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा किया जाता है. ब्रह्मणों को विदा करने के बाद भी घर के अन्य सदस्यों को भोजन करना चाहिए.
सर्वपितृ अमावस्या के उपाय | Sarva Pitru Amavasya ke Upay
सर्वपितृ अमावस्या के दिन किसी बर्तन में जल, दूध, काला तिल, शहद और जौ मिलाकर पीपल के पेड़ में चढ़ाएं. ऐसा करने के बाद वहां सफेद मिठाई, एक नारियल, कुछ सिक्के और जनेऊ भी अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से पितर देव अति प्रसन्न होते हैं. इसके बाद “ॐ सर्वपितृ देवताभ्यो नमः” मंत्र का जाप करते हुए पीपल की परिक्रमा करें. साथ ही मन ही मन पितृ देव से प्रर्थना करें.
Indira Ekadashi 2022: इंदिरा एकादशी पर आज भूल से भी ना करें ये काम, जानें पूजा की सही विधि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
अनंत चतुर्दशी आज, मुंबई में गणपति विसर्जन की धूम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं