Pitr paksh 2022 : इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानिए कैसे करें श्राद्ध

Shradh 2022 : पितृ पक्ष के महीने में पितरों की सुख शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है. इस दौरान लोग ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं. ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती हैं.

Advertisement
Read Time: 10 mins

Pitr paksh 2022 : इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू हो रहा है.  हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है. इस दौरान घर का बड़ा सदस्य अपने पितरों की सुख-शांति के लिए पूजा पाठ करते हैं. ब्राह्मणों को भोजन और दान करते हैं. यह करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद घर पर बना रहता है. जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. यह कार्य पितरों की आत्मा भटके नहीं उसके लिए किया जाता है. श्राद्ध (Pitru paksha shradh 2022) के दिन वही भोजन बनता है जो पितरों को प्रिय होते हैं. 

पितृ पक्ष कब से कब तक | Pitr Paksh 2022 date and shubh muhurat

हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है. इस दौरान लोग अपने पितरों की सुख शांति के लिए पिंडदान कराते हैं या फिर ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं. ऐसा करने से घर में नकारात्मकता नहीं आती है. आपको बता दें कि इस बार यह 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर को समाप्त होगा. पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है. यह पक्ष 16 दिन का होता है.

श्राद्ध की तिथियां | Shradh tithiyan 2022

10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा, 10 सितंबर 2022- प्रतिपदा श्राद्ध, अश्विना, कृष्ण प्रतिपदा, 11 सितंबर 2022- अश्विना, कृष्णा द्वितीया, 12 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण तृतीया, 13 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण चतुर्थी, 14 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण पंचमी, 15 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण षष्ठी, 16 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण सप्तमी, 18 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण अष्टमी, 19 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण नवमी, 20 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण दशमी, 21 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण एकादशी, 22 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण द्वादशी, 23 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण त्रयोदशी, 24 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण चतुर्दशी, 25 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण अमावस्या.

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा​

Featured Video Of The Day
Chirag Paswan Exclusive: देश में वन नेशन वन इलेक्शन कितना संभव? | NDTV Yuva Conclave
Topics mentioned in this article