फाल्गुन महीने की अमावस्या कल, भूलकर भी रात में न करें ये गलतियां, हो सकती हैं कई परेशानियां

Amavasya Kab Ki Hai: पंचांग के अनुसार, अमावस्या की तिथि की शुरुआत आज 16 फरवरी को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का व्रत 17 फरवरी को रखा जाएगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाल्गुन अमावस्या 2026
AI

Phalguna Amavasya 2026: हिन्दू धर्म में हर महीने अमावस्या की एक तिथि आती है, जिसका अपना धार्मिक और पौराणिक महत्व होता है. इस समय फरवरी का महीना चल रहा है और इसमें फाल्गुन मास की अमावस्या पड़ रही है. पंचांग के अनुसार, अमावस्या की तिथि की शुरुआत आज 16 फरवरी को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का व्रत 17 फरवरी को रखा जाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि अमावस्या की रात को क्या करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: Panchak 2026: कल से लगेगा अग्नि पंचक, जानें पांच दिनों तक आखिर कौन से नहीं करने चाहिए काम

फाल्गुन अमावस्या की रात को क्या न करें?

तामसिक भोजन न करें

फाल्गुन अमावस्या पर भूलकर भी प्याज-लहसुन, मास-मदिरा जैसे तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी न करें. कहा जाता है कि ऐसा करने से पितृ दोष लग सकता है. साथ ही इससे घर की बरकत रुक सकती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं.

सुनसान जगहों पर न जाएं

अमावस्या की रात में श्मशान घाट और सुनसान जगहों पर जाने से बिल्कलु बचना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार इस तिथि में रात में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

लड़ाई-झगड़े करने से बचें

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या की रात को किसी के साथ भी वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि इससे घर में दरिद्रता का वास होता है और परिवार में क्लेश बढ़ने लगते हैं. 

देर रात तक न जागें

अमावस्या की रात को देर तक जागने से हमेशा बचना चाहिए. मान्यता है कि इस रात नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होता है. ऐसे में बहुत देर तक जागने से मन अशांत हो सकता है और व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है. साथ ही इस समय मन पर तनाव, चिंता और डर जैसे भाव जल्दी हावी हो सकते हैं. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Israel used White Phosphorus in Lebanon War? Chemical Weapon कितना खतरनाक है, पूरी बात यहां जानें
Topics mentioned in this article