कश्मीर घाटी में शब-ए-कद्र की रात बड़ी संख्या में दरगाहों-मस्जिदों में पहुंचे लोग

Shab E Qadr 2022 : ​​कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के चलते 2 साल बाद कश्मीर घाटी में बड़ी मस्जिदों और दरगाहों में हुई इबादत.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Shab E Qadr : डल झील के किनारे स्थित हजरत बल दरगाह में सर्वाधिक संख्या में लोग एकत्र हुए.
प्रतीकात्मक तस्वीर
कश्मीर:

कश्मीर घाटी में लोगों ने शब-ए-कद्र की रात दरगाहों और मस्जिदों में इबादत की और डल झील के किनारे स्थित हजरत बल दरगाह में सर्वाधिक संख्या में लोग एकत्र हुए.


अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ​​​​कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के चलते दो साल बाद घाटी में बड़ी मस्जिदों और दरगाहों में इबादत हुई.

रमजान का महीना अब समापन की ओर है और मुसलमानों ने बृहस्पतिवार की रात पूरी घाटी में मस्जिदों और दरगाहों में नमाज़ अदा की और कुरान पढ़ी.

अधिकारियों ने कहा कि हज़ारों मुस्लिम श्रद्धालु हजरतबल और घाटी की अन्य मस्जिदों तथा दरगाहों में एकत्र हुए, जिनमें दस्त-ए-गीर साहिब और सैयद याकूब शाह दरगाह भी शामिल हैं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि हालांकि यहां शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में सामूहिक नमाज नहीं हुई.

अधिकारियों कहा कि संबंधित मस्जिद के प्रबंध निकाय को सूचित किया गया था कि शब-ए-कद्र और जुमा-तुल-विदा (रमजान के आखिरी शुक्रवार) की नमाज वहां नहीं होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
IPL 2026: सेल्फी लेने आए फैन्स से वैभव सूर्यवंशी ने मांगे पैसे?
Topics mentioned in this article