Peepal Tree Growing In House Vastu : घर में पीपल का पेड़ उग आना शुभ या अशुभ? जानें ऐसी स्थिति में क्या करें, क्या न करें

Ghar me Pipal ka Ped Hona Shubh ya Ashubh: घर की छत, दीवार या आंगन में पीपल का पौधा उग आए तो क्या करना चाहिए. वास्तु गुरु मान्या के अनुसार जानें इसे हटाने का सही तरीका, धार्मिक मान्यताएं और बार-बार पौधा उगने से बचने के उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर की छत, दीवार या आंगन में पीपल का पौधा उग आए तो क्या करना चाहिए.
ndtv

घर की दीवार, छत या आंगन में अचानक पीपल का पौधा उग आए तो कई लोग इसे शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़कर देखने लगते हैं. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि पौधे को हटाना चाहिए या उसे बढ़ने देना चाहिए. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं में पीपल को पवित्र माना गया है. लेकिन घर की दीवारों और छत पर इसका उगना व्यावहारिक रूप से परेशानी पैदा कर सकता है. इसकी जड़ें दीवारों और मकान की संरचना को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

घर में पीपल का पौधा उगना शुभ है या अशुभ

धार्मिक मान्यताओं में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है. हालांकि, घर की दीवार या छत पर इसका उगना वास्तु की कुछ मान्यताओं में उचित नहीं माना जाता है. वास्तु गुरु मान्या इसे लेकर कुछ उपाय बताती हैं. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि पीपल के पौधे का उगना परिवार की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य या भविष्य पर बुरा असर डालता है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

घर में पीपल उग जाए तो क्या करें?

1. पौधे को सावधानी से हटाएं: अगर पीपल का पौधा दीवार या छत पर उग आया है तो उसे बड़ा होने से पहले हटाने की व्यवस्था करें. मकान की संरचना को नुकसान पहुंचने का खतरा हो, तो विशेषज्ञ की मदद लें.

2. पौधे को दोबारा लगाएं: धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल को मिट्टी सहित निकालकर किसी उपयुक्त खुली जगह पर लगाया जा सकताा है. हालांकि, दोबारा लगाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वहां पौधे के बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह हो.

Advertisement

3. धार्मिक विधि अपना सकते हैं: वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, पौधा हटाने से पहले और बाद में गंगाजल छिड़कने की परंपरा अपनाई जा सकती है. इसे धार्मिक आस्था का हिस्साा समझें, किसी समस्या के वैज्ञानिक समाधान के रूप में नहीं.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है शैलपुत्री मां की पूजा, यहां पढ़ें मां शैलपुत्री की आरती

पीपल का पौधा हटाते समय क्या न करें

पौधे को जल्दबाजी में खींचकर निकालने से दीवार की दरारें बढ़ सकती हैं या प्लास्टर उखड़ सकता है. इसलिए सावधानी बरतें. अगर जड़ें गहराई तक पहुंच गई हैं, तो खुदाई करने के बजाय मिस्त्री या संबंधित विशेषज्ञ की मदद लें. पौधे को हटाने के लिए कोई एक निश्चित शुभ समय जरूरी होने का वैज्ञानिक आधाार नहीं है.

Advertisement

बार-बार उग रहा है पीपल तो क्या करें

अगर घर में बार-बार पीपल के पौधे उग रहे हैं तो दीवारों की दरारों और छत की सीलन की जांच करें. पक्षियों की बीट के जरिए पीपल के बीज छत या दीवारों की दरारों तक पहुंच सकते हैं. दरारों की मरम्मत और नियमित सफाई से दोबारा पौधा उगने की आशंका कम की जा सकती है. धार्मिक आस्था के अनुसार पूजा-पाठ भी कर सकते हैं, लेकिन मकान की सुरक्षाा के लिए जरूरी मरम्मत को नजरअंदाज न करें.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि, पंडित जी से जानें नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें

Featured Video Of The Day
लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में जमकर बवाल, आखिर ऐसा क्या हुआ कि चल गए जूते

Topics mentioned in this article
Peepal
Peepal Tree
Peepal And Paan Leaves Vastu Upay
Peepal Bark For Kidney