Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर करें ये 4 उपाय, ज्योतिषाचार्य ने बताया वैवाहिक जीवन और करियर की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Papmochani Ekadashi 2026 Kab Hai: वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा. उदयातिथि को देखते हुए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पापमोचनी एकादशी 2026
File Photo

Papmochani Ekadashi 2026 Date: पंचांग के अनुसार फिलहाल चैत्र का महीना चल रहा है और इसी महीने में पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. हिन्दू धर्म में हर एक एकादशी का अपने आप में खास महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री हरि की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वैवाहिक जीवन और करियर समेत जीवन की समस्याएं दूर हो सकती है. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है. 

यह भी पढ़ें: पापमोचनी एकादशी पर भगवान व‍िष्‍णु पूरी करेंगे हर मनोकामना, अवश्‍य पाठ करें यह चालीसा

कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी का व्रत?

वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा. उदयातिथि को देखते हुए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा.

पापमोचनी एकादशी के उपाय

1. भगवान विष्णु का करें जलाभिषेक

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, कि पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु का बरसात के जल से अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. इसके अलावा आप तुलसी की पूजा भी कर सकते हैं.

2. कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

पापमोचनी एकादशी पर जरूरमंदों में फलाहार या भोजन वितरण करना शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है. 

Advertisement

3. आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने का उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार पापमोचनी एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए और अपनी समस्याएं बोलनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि ऐसा करने से धन से जुड़ी हर तरह की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं.

4. करियर की समस्याएं होंगी दूर

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि करियर में किसी भी तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को दूध में जल और शक्कर डालकर पीपल के पेड़े में अर्पित करना चाहिए. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation की नई ग्रामीण क्रांति | गांवों को सशक्त बनाना, महिलाओं को सशक्त बनाना
Topics mentioned in this article