हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. वेदों के अनुसार मूल रूप से 33 प्रकार के प्रमुख देव माने गए हैं. हर हिंदू घर में कई देवी-देवताओं की तस्वीरें होती हैं, जिनकी लोग रोजाना पूजा करते हैं, लेकिन धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र में कुछ देवी-देवताओं की तस्वीरें घर या मंदिर में खास दिशा में रखना बताया गया है. कई लोग अपने घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर भी लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर से नकारात्मकता दूर रहती है, लेकिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर सही दिशा में रखनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर रखने से क्या होता है? पंचमुखी हनुमान जी तस्वीर किस दिशा रखना चाहिए.
घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रखने से क्या होता है?
घर में घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर रखना अच्छा माना जाता है, लेकिन इसे सही दिशा में ध्यान रखना जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा रखनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है. ऐसे में इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर रखने से भय दूर होता है और घर में नकारात्मकता नहीं आती.
घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर कहां नहीं रखनी चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर साफ जगह रखना चाहिए. जहां साफ-सफाई या फिर गंदगी और धूल रहती है वहां पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. गलत जगह तस्वीर रखने से जीवन और घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर शयनकक्ष यानी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर रखने से घर से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं और वास्तु दोष दूर होते हैं. इसके अलावा घर पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ती और भूत-प्रेत का प्रकोप भी नहीं होता.
यह भी पढ़ें:- 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
यह भी पढ़ें:- हथेली में V का निशान होने का क्या मतलब है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानिए इसका महत्व