Numerology: मूलांक के हिसाब से जानिए आपकी कौन सी आदत बाकी लोगों को कर देती है परेशान

Mulank Personality Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो आसपास के लोगों को परेशान कर सकती हैं. जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लोगों की कौन सी बातें रिश्तों में दूरी बढ़ाती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किस मूलांक की कौन सी आदत करती है परेशान?
AI

Mulank Personality Traits: हर इंसान में कुछ अच्छी और कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो सामने वाले को पसंद नहीं आतीं. कई बार हमें खुद भी एहसास नहीं होता कि हमारी छोटी-छोटी बातें दूसरों को परेशान कर रही हैं. अंक ज्योतिष में भी मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार के बारे में कई बातें बताई जाती हैं. किसी को हर बात में अपनी चलानी होती है, तो कोई जरूरत से ज्यादा गुस्सा करता है. कुछ लोग दूसरों की बात नहीं सुनते, तो कुछ अचानक दूरी बना लेते हैं. आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक के मूलांक वालों की कौन सी आदत लोगों को सबसे ज्यादा इरिटेट करती है.

यह भी पढ़ें: एकादशी के व्रत का पारण कितने बजे तक है? जानें अपरा एकादशी व्रत का पारण कैसे करें, इन बातों का रखें ध्यान

मूलांक 1, 2 और 3 की आदतें

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. ऐसे लोग अक्सर खुद को सही मानते हैं और दूसरों की राय को ज्यादा महत्व नहीं देते. यही बात लोगों को खराब लगती है. वहीं मूलांक 2 वाले लोग जरूरत से ज्यादा भावुक और ओवरथिंकिंग करने वाले माने जाते हैं. इनके मूड स्विंग्स भी आसपास के लोगों को परेशान कर देते हैं. मूलांक 3 वाले लोगों को अटेंशन पसंद होती है. ये अपनी बात और ज्ञान ज्यादा शेयर करते हैं, जिससे सामने वाला जल्दी बोर हो जाता है.

मूलांक 4, 5 और 6 वालों का स्वभाव

मूलांक 4 वाले लोग अपनी बात पर अड़े रहने वाले माने जाते हैं. इनके जिद्दी स्वभाव की वजह से लोग इनसे बहस करने से बचते हैं. मूलांक 5 वाले लोग जल्दी-जल्दी फैसले बदलते हैं. कभी कुछ बोलते हैं और थोड़ी देर बाद कुछ और करने लगते हैं. इसी वजह से लोगों का भरोसा कम होने लगता है. वहीं मूलांक 6 वाले लोग हर चीज अपने हिसाब से चाहते हैं. इन्हें कंट्रोल पसंद होता है और यही आदत रिश्तों में दूरी पैदा कर देती है.

मूलांक 7, 8 और 9 की परेशानी वाली आदतें

मूलांक 7 वाले लोग अचानक सबसे दूरी बना लेते हैं. ये अपने मन की बात आसानी से शेयर नहीं करते, जिससे लोग इन्हें समझ नहीं पाते. मूलांक 8 वाले लोग काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं. ये कम हंसते हैं और ज्यादा रिजर्व रहते हैं. वहीं मूलांक 9 वालों को जल्दी गुस्सा आ जाता है. छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करना और बहस करना लोगों को इनसे दूर कर देता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2026: किन गलतियों से टूटता है एकादशी का व्रत? जानें किस उपाय से दूर होगा इसका दोष

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा!
Topics mentioned in this article