Naye Kapde Kis Din Kharidna Chahiye: किसी भी इंसान की वेशभूषा या फिर कहें कपड़े उसकी पर्सनालिटी का बड़ा हिस्सा होता है. यही कारण है कि हर कोई तीज-त्योहार से लेकर तमाम मांगलिक कार्यों में हमेशा अच्छे और नये कपड़े पहनकर शामिल हुआ करता है. जिन कपड़ों के जरिए किसी भी इंसान का व्यक्तित्व अक्सर निखर कर सामने आता है, उसकी खरीददारी के लिए ज्योतिष में कुछेक जरूरी नियम बताए गये हैं. जिस प्रकार कार्य को प्रारंभ करने से पहले हिंदू धर्म से जुड़े लोग पंचांग के जरिए शुभ-अशुभ तिथि और मुहूर्त आदि का विचार करते हैं, कुछ वैसे ही बाजार से नये कपड़े खरीदने और उसे पहनने के लिए भी शुभ-अशुभ दिन का विचार किया जाता है. आइए नये कपड़ों की खरीददारी और उसे पहनने का नियम विस्तार से जानते हैं.
किस दिन नये कपड़े खरीदना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नये कपड़े खरीदने के लिए सप्ताह के जिन तीन दिनों को बेहद शुभ माना गया है, उनमें बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार शामिल है. मान्यता है कि इन तीनों दिनों में खरीदे गये कपड़े से न सिर्फ जीवन में शुभता बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है. मान्यता यह भी है कि बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन खरीदे गये कपड़े खूब चलते हैं. अगर इन तीनों दिन में भी सबसे ज्यादा शुभ दिन की बात की जाए तो शुक्रवार का दिन नये कपड़ों की खरीददारी के लिए बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि शुक्रवार के दिन खरीदे गये कपड़े को पहनने से व्यक्ति के सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य आदि में वृद्धि होती है.
किस दिन नये कपड़े नहीं खरीदना चाहिए?
हिंदू मान्यता के अनुसार नये कपड़े खरीदने के लिए जहां बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना गया है, वहीं मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन नया कपड़ा खरीदने से बचना चाहिए. कपड़ों की खरीददारी ये तीनों दिन ही अशुभ माने जाते हैं.
नये कपड़ा किस दिन पहनना चाहिए?
शकुन शास्त्र के अनुसार नया कपड़ा पहनने के लिए तीन दिन - बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. ऐसे में इन तीनों दिन ही नये कपड़े को पहनना चाहिए. हालांकि अगर रविवार के दिन नया कपड़ा पहनना पड़ जाए तो आप पहन सकते हैं. मान्यता है कि मंगलवार के दिन पहने गये नये कपड़े जहां व्यक्ति में क्रोध की अधिकता होती है तो वहीं रविवार के दिन नया कपड़ा पहनने से रोग-शोक बढ़ने की आशंका बनी रहती है. इसी प्रकार शनिवार के दिन नये कपड़े को धारण करने पर व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है. शनिवार के धारण किया गया कपड़ा मान में हानि का कारण बनता है.
नये कपड़े पहनने का क्या नियम है?
हिंदू मान्यता के अनुसार नये कपड़े सीधे नहीं धारण करना चाहिए बल्कि इसे हमेशा धुलने के बाद इसमें थोड़ी सी हल्दी लगाकर ईश्वर को समर्पित करने के बाद धारण करना चाहिए. मान्यता है कि कोई भी कपड़ा तैयार होने से पहले कई हाथों से गुजरता है और तमाम लोगों के पाजिटिव और निगेटिव एनर्जी उसमें समाहित होती है.
Drawing Room Vastu: कैसा होना चाहिए आपका ड्राइंग रूम? जानें सोफे से लेकर टीवी तक का सही वास्तु नियम
सामान्य रूप से देखें तो उसमें धूल और केमिकल आदि से जुड़ी अशुद्धियां भी व्यक्ति की त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में उसे हमेशा धुलने के बाद ही धारण करना चाहिए. यदि आप किसी कारण से उसे नहीं धुल पाते हैं तो उसमें गंगाजल या शुद्धजल छिड़कने के बाद थोड़ी हल्दी लगाकर ही धारण करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)













