ShivKhori: भस्मासुर से बचने के लिए इस गुफा में महादेव ने ली थी शरण, पत्थर की मूर्तियों में बसते हैं शिव-पार्वती

Lord Shiva Temple: जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्थित शिवखोड़ी गुफा में महादेव ने भस्मासुर से बचने के लिए शरण ली थी.200 मीटर लंबी इस प्राकृतिक गुफा के अद्भुत चिन्हों और अमरनाथ से जुड़े इसके गुप्त रहस्य है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भगवान शिव का मंदिर , शिवखोड़ी गुफा
IANS

Shiv khori gufa: भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रियासी (Reasi) जिले में स्थित शिवखोड़ी (Shiv Khori) भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध गुफा मंदिर है जिसे देखने के लिए हर साल दूर दराज से हजारों श्रद्धालु आते हैं. यह पवित्र गुफा सांगर(Sangri) गांव में स्थित है, जो कटरा से लगभग 70-80 किमी की दूरी पर है. जो भगवान शिव को समर्पित है. यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका स्वयंभू शिवलिंग, जिसे देखकर हर भक्त की श्रद्धा और बढ़ जाती है.

भस्मासुर से बचने के लिए महादेव ने ली थी शरण

शिवखोड़ी सिर्फ एक गुफा नहीं है, बल्कि आस्था और रहस्य का संगम है. इसके बारे में कई मान्यताएं हैं, जिनमें से एक यह है कि भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए खुद को गुफा में छिपा लिया था. एक कहानी के अनुसार, भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था कि वह जिस पर भी हाथ रखेगा, वह भस्म हो जाएगा. भस्मासुर ने इस वरदान को भगवान शिव पर ही परखने की कोशिश की. ऐसे में महादेव उसकी नजरों से दूर इस गुफा में आकर बैठ गए थे.

अमरनाथ गुफा तक जाता है गुफा का दूसरा छोर

दूसरी, कहा जाता है कि इसका दूसरा सिरा अमरनाथ गुफा की ओर जाता है. इस रहस्य ने शिवखोड़ी को और भी आकर्षक और रहस्यमयी बना दिया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पहले साधु-संत इसी रास्ते से अमरनाथ जाते थे.

प्राकृतिक रूप से बनाई हुई महादेव की कोई सुरंग हो

गुफा की बनावट की बात करें तो यह कुदरती तौर पर बनी है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे यह महादेव की बनाई सुरंग हो. गुफा करीब 200 मीटर लंबी है और इसमें स्वयंभू  शिवलिंग, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के कुदरती निशान हैं.

Advertisement

 इसके अलावा, गुफा की छत पर नंदी की मूर्ति, पार्वती की मूर्ति और सांप की आकृति जैसी कुदरती बनावटें भी हैं, जो अपने आप बनी हैं. कहा जाता है कि गुफा और उसके आस-पास के इलाके में 33 करोड़ देवी-देवता रहते हैं, इसलिए इसे 'देवताओं का घर' भी कहा जाता है। यही वजह है कि इसे देखकर हर भक्त हैरान रह जाता है.

महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी में  लगता है विशेष मेला

महाशिवरात्रि के दौरान शिव खोड़ी में एक खास मेला लगता है. इस समय पूरा इलाका भक्तों से भरा होता है और हर कोई दूर-दूर से भगवान शिव के दर्शन के लिए आता है.

यह भी पढ़ें; Mangal Gochar 2026: अप्रैल की शुरुआत में मंगल का गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

Advertisement


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Dimona में मिसाइल गिरी तब क्या हुआ? भारतीय ने बताया डरावना मंजर | War news