Mohini Ekadashi 2026: लक्ष्मी संग नारायण की कृपा बरसाता है मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें इसके 10 बड़े लाभ

Ekadashi Vrat Ke Labh:  हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा के अनुसार कोई तीर्थ नहीं है, माता के समान कोई गुरु नहीं है और भगवान विष्णु के समान कोई देवता नहीं हैं और उपवास के समान कोई तप नहीं है. ऐसे में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा और उनसे जुड़ा मोहिनी एकादशी का व्रत कितना फलदायी है, इसे जानने के लिए पढ़ें इसके 10 बड़े लाभ. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Mohini Ekadashi Ke Fayde: मोहिनी एकादशी व्रत का धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ
NDTV

Mohini Ekadashi Vrat Ke Kya Fayde Hain: सनातन परंपरा में किसी भी देवी या देवता को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए व्रत और उपवास को उत्तम उपाय माना गया है. यदि बात करें भगवान विष्णु की तो उनके लिए प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में रखे जाने वाले एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. यह व्रत तब और भी ज्यादा फलदायी हो जाता है, जब यह वैशाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को पड़ता है और मोहिनी एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित इस व्रत को करने पर साधक के सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं. आइए मोहिनी एकादशी व्रत के 10 बड़े लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

मोहिनी एकादशी व्रत के लाभ (Benefits of Mohini Ekadashi Vrat) 


1. हिंदू मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी व्रत को करने पर साधक के जीवन से जुड़ा सभी दुख, दारिद्रय और कष्ट दूर होता है. 

2. सनातन परंपरा में मोहिनी एकादशी का व्रत कई यज्ञों का पुण्यफल दिलाने वाला माना गया है. मान्यता है कि इस व्रत को करने मात्र से ही कई पवित्र तीर्थों के दर्शन एवं पूजन का पुण्यफल घर बैठे ही प्राप्त हो जाता है. 

3. पुराणों में एकादशी व्रत की बड़ी महिमा बताई गई है. अग्नि पुराण के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी व्रत को विधि-विधान से करता है, वह जीवन के सभी सुखों को भोगता हुआ अंत में विष्णु लोक को प्राप्त होता है. 

Advertisement

4. भगवान विष्णु को समर्पित मोहिनी एकादशी व्रत सभी पापों का नाश करने वाला माना गया है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से साधक के सभी जाने-अनजाने में किए गये पापों से मुक्त हो जाता है. 

5. मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सिर्फ श्री हरि ही नहीं बल्कि धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है. ऐसे में इस व्रत को करने वाले साधक के घर में कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती है. लक्ष्मी और नारायण की कृपा से उसे ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

Advertisement

6. हिंदू मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी व्रत वाले दिन जो साधक भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करता है, उसकी स्वस्थ एवं सुंदर संतान की मनोकामना शीघ्र ही पूरी होती है. 

7. हिंदू मान्यता के अनुसार एकादशी का व्रत साधक को जीवन से जुड़ी तमाम तरह की मोह-माया से मुक्त करता है. 

8. हिंदू मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी व्रत को विधि-विधान से करने पर पितरों के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं और श्री हरि की कृपा से उन्हें जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. 

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि समेत पूरी जानकारी

9. मोहिनी एकादशी व्रत के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति के भीतर धैर्य और आत्म-अनुशासन बढ़ता है. श्री हरि की कृपा से ऐसा व्यक्ति हमेशा धर्म पथ पर चलता हुआ श्री हरि की विशेष कृपा को प्राप्त करता है. 

Advertisement

10. हिंदू मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी व्रत को करने पर न सिर्फ धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक लाभ भी होता है. इस व्रत को करने से व्यक्ति का तन और मन पवित्र और आत्मा आत्मा शुद्ध होती है. एकादशी व्रत के पुण्य प्रभाव से साधक पवित्र मन से श्री हरि की भक्ति में लीन होकर साधना-आराधना करता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon War | दक्षिणी लेबनान पर इजरायल का बड़ा हवाई हमला | Israel Hezbollah War