Chandra Grahan 2026:जानें साल का पहला चंद्रग्रहण सबसे पहले कहां दिखेगा, यहां देखें अपने शहर का समय

Lunar Eclipse 2026 Indian City Wise Timing: आज दोपहर से भारतीय आसमान में साल के पहले चंद्रग्रहण की शुरुआत हो चुकी है. जानिए शहर और समय के हिसाब से कब देखें और क्या करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंद्रग्रहण 2026: जानें आपके शहर में कब और कैसे दिखेगा ब्लड मून, यहां देखें अपने शहर का टाइमिंग

Chandra Grahan City Wise Timing in India: भारत समेत कई देशों में आज साल का पहला चंद्रग्रहण देखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, चंद्रग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए 'ब्लड मून' की तरह नजर आएगा. ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत सुबह 6 बजकर 20 मिनट से हो चुकी है, जिसे अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य या पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:- Chandra Grahan 2026: ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद जरूर कर लें ये 1 काम, ज्योतिषाचार्य से जानें

शहरों में चंद्रग्रहण का समय (City-wise Lunar Eclipse Timing in India)

  • भारत में सबसे पहले चंद्रग्रहण अरुणाचल प्रदेश के तेजू में दिखाई देगा. वहां शाम 5 बजकर 3 मिनट पर चंद्रोदय होगा. 
  • अन्य प्रमुख शहरों में दिल्ली में शाम 6 बजकर 22 मिनट पर.
  • अमृतसर में शाम में 6 बजकर 30 मिनट पर.
  • बेंगलुरु में शाम में 6 बजकर 28 मिनट पर.
  • पटना में 5:50 बजे ग्रहण दिखाई देगा. 
  • शिलांग में शाम में 5 बजकर 22 मिनट पर.
  • असम में शाम में 5 बजकर 15 मिनट पर.
  • आगरा में शाम में 6 बजकर 19 मिनट पर.
  • पटना में शाम में 5 बजकर 50 मिनट पर.
  • फरीदाबाद में शाम में 6 बजकर 21 मिनट पर.
  • मेरठ में शाम में 6 बजकर 21 मिनट पर.
  • भोपाल में शाम में 6 बजकर 24 मिनट पर.
  • रांची में शाम में 5 बजकर 51 मिनट पर.
  • जम्मू में शाम में 6 बजकर 29 मिनट पर.
  • लखनऊ में शाम में 6 बजकर 7 मिनट पर.
  • हरिद्वार में शाम में 6 बजकर 17 मिनट पर.
  • देहरूदून में शाम में 6 बजकर 17 मिनट पर.

ध्यान रहे कि अधिकतर शहरों में केवल ग्रहण के अंतिम चरण ही दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:- Chandra Grahan 2026: क्या आप प्रेग्नेंट हैं? ज्योतिषाचार्य ने बताया गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 3 काम

चंद्रग्रहण और सूतक काल (Lunar Eclipse & Sutak Timing)

सूतक काल के दौरान शुभ कार्य से बचें. ग्रहण खत्म होने के बाद घर और मंदिर की सफाई के साथ गंगाजल से शुद्धिकरण करें. इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है और मन व घर दोनों स्वच्छ रहते हैं.

ग्रहण का महत्व (Why Lunar Eclipse Matters)

चंद्रग्रहण न केवल खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसे खास माना जाता है. बल्ड मून का यह दृश्य हर शहर में अलग समय पर दिखाई देगा, इसलिए अपने शहर के समय अनुसार तैयार रहें. आज का चंद्रग्रहण शहर-विशेष समय पर दिखाई देगा, सूतक काल का पालन करें और ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण अवश्य करें.

ये भी पढ़ें:- महाभारत के युद्ध से क्या है ग्रहण का कनेक्शन, अर्जुन की प्रतिज्ञा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने रची थी माया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lunar Eclipse 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखा Blood Moon? | Chandra Grahan