Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन के दौरान रखें इन 4 नियमों का ध्यान, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनाए रखेंगी अपनी कृपा

Kanya Pujan Rules: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, वरना पूजा अधूरी रह सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको कंजक पूजन से जुड़े 4 अहम नियम बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कन्या पूजन 2026
AI

Kanya Pujan ke Niyam: हिन्दू पंचांग के अनुसार फिलहाल चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने का विधान है. साथ ही नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है. इस साल दुर्गा अष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, जबकि नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, वरना पूजा अधूरी रह सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको कंजक पूजन से जुड़े 4 अहम नियम बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए. इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और अपनी कृपा बनाए रखेंगी.

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2026: राम नवमी के अवसर पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, जीवन की समस्याएं होंगी दूर, बनी रहेगी सुख-शांति

1. सात्विक भोजन

कन्या पूजन में हमेशा कन्याओं को सात्विक भोजन ही कराएं. भूलकर भी कन्या पूजन में प्याज, लहसुन या किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. आमतौर पर कन्याओं को हलवा, पूरी, काले चने और सब्जी का प्रसाद तैयार कर खिलाया जाता है.

2. साफ-सफाई का रखें ध्यान

कन्या पूजन के दौरान हमेशा साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में आप घर में जहां पर भी कन्याओं को भोज कराएं, वहां पहले साफ-सफाई अच्छे से कर लें. इसके अलावा भोजन कराने से पहले कन्याओं के चरण भी जरूर धोएं.

3. काले कपड़े न पहनें

हिन्दू धर्म में किसी भी व्रत-त्योहार पर काले कपड़े पहनना बेहद अशुभ माना जाता है. ऐसे में कन्या पूजन के दौरान भी काले कपड़े पहनने से बचें. धार्मिक मान्यातओं के अनुसार, काले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है, इसलिए पूजा-पाठ के कार्यों में प्रयोग नहीं करना चाहिए.

Advertisement

4. दक्षिणा जरूर दें

कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को दक्षिणा देना अत्यंत आवश्यक माना जाता है. शास्त्रों में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है, इसलिए पूजन के बाद उन्हें आदरपूर्वक दक्षिणा प्रदान की जाती है. माना जाता है कि सच्चे मन से दी गई दक्षिणा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में धन‑समृद्धि, सुख और सौभाग्य का वास होता है. दक्षिणा के साथ‑साथ आप कन्याओं को छोटे‑छोटे उपहार भी दे सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
US Iran War: Trump के Blockade के फैसले से Saudi Arabia क्यों डरा? Red Sea में Oil Supply को खतरा
Topics mentioned in this article