Best Summer destination for travel : गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग हिल स्टेशन घूमने का प्लान फैमिली और फ्रेंड्स के साथ करने लगते हैं. समर वेकेशन के लिए लोग आमतौर पर पहाड़ी जगहों को चुनते हैं. इसके पीछे वजह यहां का शांत वातावरण और प्रकृति की छांव और सफेद चमकते बर्फ से ढके पहाड़ हैं, जो भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल दिमाग और शरीर को सुकून देने वाला होता है. इसलिए लोग हिल स्टेशन पर समर वेकेशन मनाना पसंद करते हैं. दिल्ली के आस-पास रहने वाले ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, मंसूरी, शिमला, जैसे हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं. अगर आप इस साल उत्तराखंड में छुट्टियां बिताने का सोच रहे हैं और आपको अध्यात्म और धर्म में रूचि है तो आप ऋषिकेश के 5 मंदिरों में एक बार जरूर दर्शन करें. मान्यता है यहां दर्शन पूजन करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी...
नीलकंठ मंदिर

नीलकंठ मंदिर
Photo Credit: wikipedia
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. आपको बता दें कि भोलेनाथ को नीलकंठ भी कहते हैं. यह मंदिर ऋषिकेश से थोड़ी दूर, पौड़ी गढ़वाल में स्थित है. माना जाता है यह वही स्थान है जहां पर समुद्र मंथन से निकलने वाले विष को भगवान शंकर ने पीया था. यही कारण है इस मंदिर का नाम नीलकंठ रखा गया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
त्र्यंबकेश्वर मंदिर

यह मंदिर ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास स्थित है. इस मंदिर में कुल 13 मंजिल हैं. हर मंजिल में अलग-अलग देवताओं की मूर्तियां विराजमान हैं. मंदिर के आस-पास गंगा नदी और पहाड़ियां इस मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं.
त्रिवेणी घाट

आप ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट की गंगा आरती में जरूर शामिल हों. यह प्रसिद्ध घाट है, जहां हर शाम गंगा जी की भव्य आरती होती है. आपको बता दें कि इस जगह पर ही गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है. यह घाट बहुत शांत और सुंदर है. जहां पर आप कुछ देर बीताते हैं, तो अध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास होगा.
भारत मंदिर

Photo Credit: instagram/ kartikeysharmaks
भारत माता मंदिर, जिसे मदर इंडिया मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, हरिद्वार में स्थित सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है. इसमें 8 मंज़िलें हैं, जो किसी खास थीम और भगवान को समर्पित हैं. यह मंदिर 180 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. आप वहां से पूरे हरिद्वार और हिमालय का दृश्य देख सकते हैं
मनसा देवी मंदिर

Photo Credit: https://www.incredibleindia.gov.in/
यह मंदिर माता मनसा देवी को समर्पित है. इस मंदिर तक पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है या फिर आप यहां पर रोपवे के सहारे भी जा सकते हैं. मान्यता है यहां मांगी गई हर मुराद पुरी होगी.
चंडी देवी मंदिर

Photo Credit: https://www.incredibleindia.gov.in/
यह मंदिर हरिद्वार में नील पर्वत पर स्थित है. माना जाता है यह मंदिर करीब 1200 साल पुराना है. और शक्तिपीठ में भी आता है.
कुंजापुरी देवी मंदिर

Photo Credit: https://www.rishikeshyogtemple.com/
यह एक पवित्र प्रसिद्ध देवी मंदिर है, जो 1676 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह उत्तराखंड के 52 शक्तिपीठ में शामिल है. कहा जाता है इसी स्थान पर माता सती की जली छाती गिरी थी. यहां से बर्फ से ढके पहाड़, गंगोत्री, बंदरपंच और चौखंबा की चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं