Chandra Grahan 2023: इस दिन लगने वाला है चंद्र ग्रहण, भूलकर भी ना करें ये काम

Chandra Grahan: हिन्दू मान्यताओं में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है. कुछ ही दिनों में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
Read Time: 20 mins
C

Chandra Grahan Rules: ऐसा संयोग कई वर्षों में एक बार होता है जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लगना हो. अक्टूबर 2023 में ऐसे ही अद्भुत संयोग है. सूर्य ग्रहण के बीत जाने के बाद अब चंद्र ग्रहण की बारी है. जहां एक तरफ सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं था, वहीं दूसरी तरफ चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा. हिन्दु ज्योतिष शास्त्र में इसे एक अशुभ घटना माना जाता है. धार्मिक मान्यताएं (Religious Beliefs) ये मानती हैं कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energies) बढ़ने लगती हैं. ऐसे में कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ग्रहण काल के दौराण ख्याल रखना जरूरी है.

इस दिन है चंद्र ग्रहण 2023 (On This Date is Chandra Grahan 2023)

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात 1:06 बजे शुरू होगा और सुबह 2:22 बजे खत्म हो जाएगा. भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी यहां मान्य होगा. ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में पूजा-पाठ करने की मानाही होती है. इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति को छूना भी मना होता हैं. भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी देखा जाएगा. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन 5 मई 2023 को लगा था. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था. 

इन बातों का रखें खास ध्यान

चाकू का प्रयोग वर्जित

चंद्र ग्रहण लगने के बाद से उसके खत्म होने तक भूलकर भी चाकू से सब्जी या फल ना काटें. इसके बूरे परिणाम देखें जा सकते हैं.

Advertisement
सोना है मना

ग्रहण काल के समय सोना भी बहुत गलत माना जाता है. इससे आपके उपर ग्रहण का प्रभाव पड़ सकता है.

पूजापाठ करने से बचे

चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद पूजापाठ, आराधना, जप-तप, जैसी चीजें नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसे में पूजा करेंगे तो इसका प्रभाव भी नहीं पड़ेगा.

Advertisement
भोजन ग्रहण ना करें

ग्रहण काल में खाना ना खाएं. भोजन का सेवन करने से ग्रहण का बूरा प्रभाव आपके उपर लग सकता है.

                                                                                                            (प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Ahmedabad: Adani University का First Convocation, MBA के 3 छात्र Gold, 1 Silver Medal से सम्मानित
Topics mentioned in this article