- इस दिन रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत.
- अजा एकादशी व्रत में होती है भगवान विष्णु की पूजा.
- अजा एकादशी व्रत के हैं खास नियम.
Aja Ekadashi 2022 Date: हिंदी कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2022) का व्रत रखा जाता है. इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखकर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत (Aja Ekadashi Vrat 2022) रखने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है. साथ ही अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि भाद्रपद मास की अजा एकादशी का व्रत (Aja Ekadashi Vrat 2022 Date) कब रखा जाएगा और इसके लिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय क्या है.
अजा एकादशी व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त | Aja Ekadashi 2022 Vrat Date Shubh Muhurat
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत ( Aja Ekadashi 2022 Vrat) रखा जाता है. इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 22 अगस्त 2022 को सुबह 3 बजकर 35 मिनट से हो रही है. वहीं एकादशी तिथि की समाप्ति 23 अगस्त, 2022 को सुबह 6 बजकर 06 मिनट पर होगी. उदया तिथि के मुताबिक अजा एकादशी का व्रत 23 अगस्त को रखा जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अजा एकादशी व्रत 2022 पारण | Aja Ekadashi 2022 Parana Time
पंचांग के अनुसार, जो भक्त 23 अगस्त को अजा एकादशी का व्रत (Aja Ekadashi 2022 Vrat Date) रखेंगे, वे 24 अगस्त को व्रत का पारण कर सकेंगे. अजा एकादशी व्रत का पारण ( Aja Ekadashi Vrat Parana) समय सुबह 5 बजकर 55 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक है. ऐसे में इस दौरान एकादशी व्रत का पारण ( Aja Ekadashi Vrat Parana Time) करना उत्तम रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करना शुभ होता है. त्रयोदशी तिथि में एकादशी व्रत का पारण करना अशुभ माना गया है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं