Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर आज अपनी राशि के अनुसार करें कान्हा जी का श्रृंगार, इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को अपनी राशि के अनुसार श्रृंगार और भोग लगा सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर आज अपनी राशि के अनुसार करें कान्हा जी का श्रृंगार, इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार कान्हा जी श्रृंगार और भोग लगा सकते हैं.

Janmashtami 2022 Ghog and Shringar: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है. जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार जन्माष्टी (Janmashtami 2022) 19 अगस्त 2022 को भी मनाई जा रही है. बातें दें कि कुछ लोग जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को भी मनाए हैं. शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण नारायण के आठवें अवतार हैं. इसलिए मान्यता है कि श्रीकृष्ण की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि अगर श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त हो जाए तो जीवन में धन-वैभव और सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है. ऐसे में श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर विशेष उपाय किए जाते हैं. आइए ज्योतिष शास्त्र के अऩुसार जनते हैं कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार किन चीजों का श्रृंगार करना चाहिए. साथ ही कान्हाज जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए. 

मेष 

मेष राशि के लोग भगवान कृष्ण को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और माखन-मिश्री का भोग लगाएं. ऐसा करने से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त हो सकती है. 

वृषभ 

वृषभ राशि से संबंधित जातक जन्माष्टमी पर चांदी के वर्क से श्रीकृष्ण का शृंगार करें. साथ ही कान्हा जी को माखन का भोग लगाएं. 

मिथुन

मिथुन राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को लहरिया वस्त्र पहनाएं और उन्हें दही का भोग लगाएं.

कर्क

कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाएं, साथ ही उन्हें दूध और केसर का भोग अर्पित करें.

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर जरूर करें ये आरती और व्रत कथा, श्रीकृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद

सिंह 

सिंह राशि के लोग जन्माष्टमी पर आज कान्हा जी को गुलाबी रंग के वस्त्र पहना सकते हैं, साथ ही उन्हें माखन और मिश्री का भोग लगा सकते हैं. 

कन्या 

इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और मेवे की बर्फी का भोग लगाएं.

तुला

तुला राशि वाले भगवान कृष्ण को गुलाबी या केसरिया रंग के वस्त्र पहनाएं. साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को लाल वस्त्र पहनाएं और भोग में मावा, माखन या घी अर्पित करें.

Janmashtami 2022 Bhajans: जन्माष्टमी पर इन भजनों से करें श्री कृष्ण को प्रसन्न, बरसेगी विशेष कृपा

धनु 

धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं और पीली मिठाई का भोग में लगाएं.

मकर 

मकर राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को नारंगी वस्त्र पहनाएं. साथ ही कान्हा जी को मिश्री का भोग लगाए. 

कुंभ

कुंभ राशि के लोग प्रभु श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं. साथ भी उन्हें बालूशाही का भोग लगाएं.

मीन

मीन राशि के जातक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को पीतांबरी पहनाएं और केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं.

Janmashtami 2022 Date: श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है आज, यहां जानें सभी पंचांगों के मत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com