रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करते हुए करें इन मंत्रों का जाप, जानें सूर्य को जल देने की सही विधि

Sunday Surya Mantra: आइए जानते हैं सूर्य देव को जल अर्पित करने का सही तरीका, साथ ही जानेंगे जल चढ़ाते हुए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How to offer arghya to Surya: सूर्य को जल देने की सही विधि

Sunday Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. खासकर इस दिन सूर्य देव की पूजा कर उन्हें जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य देव को जल अर्पित करने का सही तरीका, साथ ही जानेंगे जल चढ़ाते हुए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए. 

सूर्य को जल देने की सही विधि

  • रविवार सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. 
  • इस दिन विशेषकर लाल या नारंगी कपड़े पहनना शुभ रहता है.
  • तांबे के लोटे में जल लें और उसमें लाल फूल, अक्षत, रोली, चंदन और थोड़ा गुड़ डालें. 
  • फिर सूर्य की ओर मुख करके धीरे-धीरे जल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें. 
  • अंत में सूर्य देव को प्रणाम करें और अपनी मनोकामना व्यक्त करें.

यह भी पढ़ें- पुखराज रत्न पहनने के नियम: ज्योतिषाचार्य से जानिए पुखराज पहनने से किसे मिलता है सबसे ज्यादा लाभ

सूर्य गायत्री मंत्र का जाप

ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्..

सूर्य देव को जल अर्पित करते समय सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी होता है. मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से बुद्धि तेज होती है, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और करियर में सफलता मिलती है. यह मंत्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नौकरी या व्यापार में आगे बढ़ना चाहते हैं.

ॐ सूर्याय नमः

ॐ सूर्याय नमः एक सरल और प्रभावी मंत्र है. इसका 108 बार जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

ॐ घृणिः सूर्याय नमः

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इससे मानसिक तनाव, डर और नकारात्मक विचार खत्म होते हैं. साथ ही, यह मंत्र जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon| Bengal Elections Exit Poll: 4 मई को किसकी बनेगी सरकार? | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article