Rahu Ketu Dasha Upay: होली का त्योहार सिर्फ रंग और उमंग नहीं, बल्कि आध्यात्मिक नजरिए से भी बेहद खास माना जाता है. इस बार Holika Dahan 2026 और Chandra Grahan 2026 को लेकर लोगों में खासा उत्साह और जिज्ञासा है. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के मुताबिक, जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु की दशा (Rahu Ketu Dasha) या अंतर्दशा चल रही है और वे मानसिक या आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं, वे होलिका दहन की राख को दूसरे दिन शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं.
ये भी पढ़ें:-Chandra Grahan 2026: सूतक काल से पहले घर से हटाएं ये चीजें, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव
राहु केतु से राहत का तरीका (Rahu Ketu Relief Remedy)
मान्यता है कि ऐसा करने से राहु केतु की पीड़ा कम होती है. राख को भगवान शिव जी पर चढ़ाए जाने वाले जल में मिलाकर अर्पित किया जाए, तो जल्दी लाभ मिलने की उम्मीद रहती है.
राशि अनुसार विशेष उपाय (Zodiac Wise Special Remedies)
- मेष राशि वाले जिन लोगों की मंगल की दशा चल रही है, वो लोग काली मिर्च और काली तिल को जल में मिलाकर भगवान शिव को चढ़ाएं.
- वृषभ राशि वाले जिनकी शुक्र की दशा चल रही है, वो सफेद चंदन या देसी धी अर्पित करें.
- जिनकी मिथुन राशि है या बुध की अंतर्दशा चल रही है वो गुड़ और मूंग चढ़ा सकते हैं.
- कर्क राशि वाले जिन पर चंद्रमा की दशा अंतर्दशा चल रही है, वो सौंफ और चावल चढ़ाएं.
- सिंह राशि वाले और सूर्य की दशा वाले व्यक्ति जौ और गुड़ चढ़ाएं.
- कन्या राशि वाले काले तिल और गुड़ अर्पित करें.
- तुला राशि के लोग अग्नि में देसी घी में चावल मिलाकर अर्पित करें.
- वृश्चिक राशि वाले धान और लाल चंदन अर्पित करें.
- धनु राशि वाले चने की दाल और हल्दी (साबूत गांठ) चढ़ाएं.
- मकर राशि वाले तिल और उरद (उड़त दाल) चढ़ाएं.
- कुंभ राशि वाले उरद (उड़त दाल) और कूपर मिलाकर चढ़ाएं.
- मीन राशि के लिए जीरा नमक और चने की दाल शुभ मानी गई है.
ये भी पढ़ें:-जब ग्रहण में नहीं लगा भोग तो सपने में आए भगवान! बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर का रहस्यमयी किस्सा
क्यों है ये खबर अहम? (Chandra Grahan par kya kare)
होलिका दहन और चंद्र ग्रहण जैसे मौके पर लोग खास उपाय खोजते हैं. ऐसे में सही जानकारी के साथ पारंपरिक मान्यताओं को समझना जरूरी है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)














