Holi 2026: होली से पहले घर से बाहर कर दें यह 4 चीजें, दूर होगी नेगिटिविटी, कम होगा मानसिक तनाव

Holi 2026 Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार होली से पहले घर से कुछ चीजों को हटाना बेहद जरूरी माना जाता है. अगर इन चीजों को न हटाया जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. आइए जानते हैं होली से पहले किन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली 2026
Freepik

Holi 2026 Vastu Shastra: 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी. पूरे साल लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जैसे‑जैसे होली पास आती है, वैसे‑वैसे घरों की सफाई भी शुरू हो जाती है. मान्यता है कि होली से पहले घर की अनचाही, बेकार या खराब चीजों को बाहर निकाल देने से वातावरण साफ होता है, मानसिक तनाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार भी होली से पहले घर से कुछ चीजों को हटाना बेहद जरूरी माना जाता है. अगर इन चीजों को न हटाया जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताते हैं कि वे 4 चीजें कौन‑सी हैं, जिन्हें होली से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मकता बढ़े और नेगिटिविटी कम हो जाए....

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान ऐसे 4 सपने दिखना होता है बेहद शुभ, जीवन से दूर होती हैं बाधाएं, बढ़ती है सुख-समृद्धि

1. पुराने और फटे जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली से पहले घर से फटे-पुराने जूते-चप्पलों को बाहर निकाल देना चाहिए. माना जाता है, कि ऐसी चीजें घर में नेगेटिविटी बढ़ाती हैं और आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में नकारात्मकता को दूर करने और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए होली से पहले खराब जूत-चप्पलों को घर से बाहर निकाल देने की सलाह दी जाती है. 

2. टूटे शीशे

वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ शीशा बेहद अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने वाला प्रतीक माना जाता है  मान्यता है कि टूटे शीशा व्यक्ति के आत्मविश्वास, मानसिक शांति और परिवार के माहौल पर नकारात्मक असर डाल सकता है. ऐसी वस्तुएं घर में जितनी देर रहती हैं, उतनी ही देर तक बाधाएं और चिंताएं बढ़ने का खतरा रहता है.

3. खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु शास्त्र में घर में पड़े खराब या खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान को नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है. होली से पहले की सफाई में इन खराब इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को घर से बाहर निकाल देना बेहद जरूरी माना जाता है. इससे घर का स्थान साफ होता है और पॉजिटिविटी बनी रहती है.

4. खंडित मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खंडित मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है. होली से पहले आप खंडित मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर सकते हैं. इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी और माहौल शांत रहेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Iran की सीमा पर खड़ी अमेरिकी सेना हमला क्यों नहीं कर रही?
Topics mentioned in this article