Holi 2026: होली पर किसे, कौन सा और किस तरह लगाएं कलर? जानें खुशियों को चौगुना करने वाले सारे शुभ रंग

Holi 2026 Lucky Colour: होली के मौके पर हर कोई शख्स अपनों को अलग-अलग तरह का रंग लगाकर रंगोत्सव को मंगलमय बनाना चाहता है. इस पावन पर्व की खुशियां तब और भी कई गुना बढ़ जाती हैं, जब आप किसी व्यक्ति को उसका लकी कलर लगाते हैं. इस होली पर किसे और कैसे लगाएं रंग, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi 2026 Lucky Colour: 12 राशियों का गुडलक बढ़ाने वाले शुभ रंग
NDTV

Holi ka lucky colour kaun sa hai: सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली होली को रंग और उमंग का महापर्व माना जाता है. जिस रंगोत्सव का इंतजार लोगों को पूरे साल बना रहता है, वह इस साल 04 फरवरी 2026 को रहेगा, जबकि होलिका दहन 03 मार्च 2026 को किया जाएगा. होली के पावन पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति सारे भेदभाव, गिले-शिकवे भुलाकर एक ही रंग में रंगा नजर आता है. हिंदू मान्यता के अनुसार होली की खुशियां तब और भी कई गुना बढ़कर शुभ फल प्रदान करती है, जब आप अपनों को नियम के अनुसार और उनका लकी कलर लगाते हैं. आइए जानते हैं कि होली में किस व्यक्ति को किस तरह और कैसा कलर लगाना चाहिए.

किसे किस तरह लगाएं कलर?

हिंदू मान्यता के अनुसार होली के मौके पर किसी व्यक्ति को रंग लगाने का भी अपना एक तरीका होता है. जैसे यदि आप किसी बच्चे को कलर लगा रहे हैं तो उसे पहले अपने आपको लगाने दें, फिर उसके बाद उसे तिलक करके गाल पर रंग या अबीर लगाएं और उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दें. इसी प्रकार जब किसी बुजुर्ग के साथ होली खेलने के लिए जाएं तो सबसे पहले आप उनके पैरों को छूकर फिर उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करें. बुजुर्गों के लगाने के लिए पीले रंग का प्रयोग करें वहीं बच्चों को लगाने के लिए लाल या हरे रंग का प्रयोग करें. यदि आप अपने समकक्ष या फिर लव पार्टनर के साथ होली खेल रहे हैं तो उसे लाल, गुलाबी या केसरिया रंग लगाएं. भूलकर भी होली वाले दिन किसी को काला रंग न लगाएं. 

किस राशि को कौन सा लगाएं कलर?

ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि का अपना एक गुडलक कलर होता है, जो उसके सुख-सौभाग्य का कारण बनता है. ऐसे में इस साल अपनों का गुडलक बढ़ाने के लिए उन्हें उनकी राशि से जुड़ा कलर ही लगाएं. आइए जानते हैं कि 12 राशियों के लिए कौन-कौन सा कलर बेहद शुभ साबित होता है -  

मेष राशि : लाल, नारंगी और पीला रंग 
वृष राशि : सिल्वर, हरा या नीला रंग 
मिथुन राशि : हरा रंग
कर्क राशि : सिल्वर और पीला रंग
सिंह राशि : लाल, पीला और नारंगी रंग

कन्या राशि : हरा और सिल्वर कलर
तुला राशि : सिल्वर और नीला रंग 
वृ​श्चिक राशि : लाल, पीला और नारंगी रंग

Holi Aur Hanuman: होली की रात आखिर किस पूजा से प्रसन्न होंगे बजरंगी और देंगे मनचाहा वरदान?

धनु राशि : पीला, गोल्डेन, नारंगी और लाल रंग 
मकर राशि : नीला रंग
कुंभ राशि : नीला रंग 
मीन राशि : पीला, लाल और नारंगी रंग

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Delhi Airport पर SpiceJet के विमान की Emergency Landing, 150 यात्री थे सवार | NDTV