Holi 2026 Date: होली कब है? जानें होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: साल 2026 में होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली का पर्व कब मनाया जाएगा, होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कब है होली 2026?

Holi 2026 Date: होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है. पूरे देश में इसे रंग, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया जाता है. हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली खेली जाती है और उससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. साल 2026 में होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली का पर्व कब मनाया जाएगा, होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है.

Amalaki Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 फरवरी, आमलकी एकादशी कब है? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त, पारण समय और व्रत की पूरी विधि

कब है होली 2026?

ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी के अनुसार, वर्ष 2026 में रंगों की होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी. वहीं, होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा.

कब होगा होलिका दहन?

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट से होगी और यह 3 मार्च को शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. इसी दौरान भद्रा भी लग रही है. 2 मार्च की शाम 5:55 बजे से भद्रा शुरू होकर 3 मार्च की सुबह 5:32 बजे तक रहेगी. भद्रा काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा.

3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसी समय विधि-विधान से पूजा और दहन करना शुभ माना गया है.

चंद्रग्रहण का प्रभाव

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण भी लगेगा, जो दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा. ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा. इसी कारण 3 मार्च को रंग खेलने की परंपरा नहीं होगी और 4 मार्च को रंगभरी होली मनाई जाएगी.

Advertisement
होलाष्टक और रंगभरी एकादशी

होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक रहेगा. इस दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. वहीं, रंगभरी एकादशी 27 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी.

कैसे करें होलिका दहन की पूजा?

होलिका दहन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. शाम को पूजा की थाली तैयार करें. दहन स्थल पर जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें. होलिका को उपलों की माला अर्पित करें. इसके बाद रोली, अक्षत, फल, फूल, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा करें.

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
त्यौहार पर Delhi को बम से उड़ाने की साजिश! Lashkar का IED प्लॉट | Lal Quila-Chandi Chowk हाई अलर्ट
Topics mentioned in this article