विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर आज जरूर करें पंडित के बताए ये महाउपाय, धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

Hanuman Jayanti 2026 Upay: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, हनुमान जयंती के दिन सच्चे मन से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े लाभ दे सकते हैं.

Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर आज जरूर करें पंडित के बताए ये महाउपाय, धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट
Hanuman Jayanti ke Upay: हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय

Hanuman Jayanti 2026 Upay: गुरुवार, 2 अप्रैल को पूरे देश में हनुमान जयंती का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए बहुत खास माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े लाभ दे सकते हैं. NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने बताया, यदि इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए, तो जीवन के कष्ट धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं.

हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय

भय और शत्रुओं से रक्षा का उपाय

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, भय का नाश करने और शत्रुओं से रक्षा के लिए आटे का चौमुख दिया बनाएं. इसे भगवान हनुमान के सामने जलाएं और हाथ जोड़कर अपनी समस्या बताएं. यह उपाय मानसिक शक्ति बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है.

नारियल चढ़ाने का महत्व

हनुमान जी के चरणों में जटा वाला साबुत नारियल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान हनुमान स्वयं आपके रक्षक बनते हैं और आपके परिवार की सुरक्षा करते हैं. 

लाल चौला चढ़ाएं

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर और लाल चौला चढ़ाना चाहिए. यह उपाय बहुत प्रभावशाली माना जाता है. मान्यता है कि इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही यह जीवन में सकारात्मकता भी लाता है.

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: क्या महिलाएं भी रख सकती हैं हनुमान जयंती पर व्रत? ज्योतिषाचार्य से जानें महिलाओं के लिए हनुमान पूजा के नियम

बंदरों को गुड़ और चना खिलाना

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, हनुमान जयंती के दिन अपने वजन के दसवें हिस्से के बराबर गुड़ और लाल चना या कोई लाल फल बंदरों को खिलाना शुभ माना जाता है. उदाहरण के लिए, यदि आपका वजन 80 किलो है तो 8 किलो प्रसाद दें. यह उपाय विशेष रूप से आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं को कम करने में सहायक माना जाता है.

संकट दूर करने के लिए पाठ

यदि किसी व्यक्ति पर गंभीर संकट हो, तो हनुमान मंदिर में जाकर दीपक जलाएं और बैठकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. इससे मन को शांति मिलती है और कठिन परिस्थितियों से निकलने की शक्ति मिलती है.

हनुमान जयंती का दिन भक्ति और विश्वास का प्रतीक है. इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com