विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026: क्या महिलाएं भी रख सकती हैं हनुमान जयंती पर व्रत? ज्योतिषाचार्य से जानें महिलाओं के लिए हनुमान पूजा के नियम

Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि क्या महिलाएं इस दिन उपवास रख सकती हैं और क्या होंगे नियम-

Hanuman Jayanti 2026: क्या महिलाएं भी रख सकती हैं हनुमान जयंती पर व्रत? ज्योतिषाचार्य से जानें महिलाओं के लिए हनुमान पूजा के नियम
Hanuman Jayanti 2026 Vrat Niyam: महिलाओं के लिए हनुमान पूजा के नियम

Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को आज पूरे देश में हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मान्यता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व होता है. हनुमान जयंती पर भक्तजन व्रत रखते हैं, मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं और हनुमान जी से जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. हालांकि, कई लोगों के मन में एक सवाल भी होता है, वह यह कि क्या महिलाएं भी हनुमान जयंती का व्रत रख सकती हैं और पूजा पाठ कर सकती हैं? आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं- 

क्या महिलाएं भी रख सकती हैं हनुमान जयंती पर व्रत?

NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने बताया, महिलाएं भी हनुमान जयंती पर व्रत रख सकती हैं और पूरी श्रद्धा से पूजा कर सकती हैं. शादीशुदा और कुंवारी महिलाएं इस दिन उपवास रखकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं. वे हनुमान चालीसा का पाठ कर सकती हैं, भजन सुन सकती हैं और मंत्रों का जाप कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026 LIVE: हनुमान जयंती आज, यहां जानें पूजा का सबसे शुभ समय, विधि और हनुमान जन्मोत्सव के महाउपाय

किन बातों का रखें ध्यान?

ज्योतिषाचार्य ने आगे बताया, हालांकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष स्थितियों में महिलाओं को पूजा या व्रत से बचना चाहिए. जैसे- मासिक धर्म के दौरान पूजा न करें. इसके अलावा घर में हाल ही में संतान जन्म या कोई अशुभ घटना हुई हो, तो भी हनुमान जी की पूजा करने से बचें. अन्य सामान्य दिनों में महिलाएं पूरी श्रद्धा से पूजा कर सकती हैं.

पूजा के सरल नियम

हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना जाता है, इसलिए महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. 

  • हनुमान जी की प्रतिमा को स्पर्श न करें
  • चोला (सिंदूर और तेल) न चढ़ाएं
  • उनके चरण स्पर्श करने से बचें

हालांकि, महिलाएं दूर से ही फूल, प्रसाद और सिंदूर अर्पित कर सकती हैं और दीपक जलाकर पूजा कर सकती हैं.

व्रत कैसे रखें?

यदि आप पूर्ण उपवास नहीं रख सकतीं, तो फलाहार या एक समय सात्विक भोजन करके भी व्रत रखा जा सकता है. सबसे जरूरी है मन की श्रद्धा और भक्ति. स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही व्रत करें.

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, हनुमान जयंती का व्रत और पूजा महिलाओं के लिए पूरी तरह से मान्य है, बस कुछ धार्मिक नियमों का पालन करना आवश्यक है. सच्चे मन से की गई पूजा हमेशा फलदायी होती है. इस पावन दिन पर हनुमान जी की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और सफलता का मार्ग खुलता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com