Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन गुडलक बढ़ाने के लिए जरूर करें हल्दी और तुलसी का ये महाउपाय

Thursday Astro Remedies: ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति सुख-सौभाग्य के कारक माने जाते हैं. यदि कुंडली में गुरु शुभ स्थान पर हों तो गुडलक काम करता है, लेकिन उससे जुड़ा यदि कोई दोष हो तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. कुंडली में बृहस्पति को बली और शुभ बनाने के उपाय जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Thursday Astro Remedies: बृहस्पति के ज्योतिष उपाय
NDTV

Jupiter Astro Remedies: ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति उसे जीवन में सुख-सौभाग्य, यश, मान-सम्मान और मोक्ष दिलाने का काम करती है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अपनी ही राशि में या फिर उच्च का होता है, उन्हें करियर—कारोबार मनचाही सफलता और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. गुरु ग्रह के शुभ होने पर जातक का मन धर्म-अध्यात्म में खूब रमता है. वहीं कुंडली में गुरु ग्रह से जुड़े दोष के कारण व्यक्ति की तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उसके सुख-सौभाग्य और मान-सम्मान में कमी आती है. ऐसा व्यक्ति अक्सर गलत निर्णय लेता है, जो उसके दुर्भाग्य का कारण बनता है. आइए गुरु ग्रह की शुभता दिलाने वाले सरल एवं प्रभावी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

हल्दी का महाउपाय 

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बृहस्पति को मजबूत बनाकर उसके शुभ फल पाने के लिए व्यक्ति को हर गुरुवार पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार हल्दी का यह उपाय  गुरु ग्रह को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद दिलाता है. 

घर की देहरी पर करें ये उपाय

यदि आपको लगता है कि सुख-सौभाग्य आपके जीवन से दूर चला गया है तो उसे देवगुरु बृहस्पति की कृपा से दोबारा पाने के लिए गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान पहले तन-मन से पवित्र हो जाएं. इसके बाद गंगाजल में हल्दी मिलाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें. 

हल्दी का तिलक लगाएं

हिंदू मान्यता के अनुसार देवगुरु बृहस्पति की पूजा में खड़ी हल्दी चढ़ाने और हल्दी का तिलक अर्पित करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. गुडलक को बढ़ाने के लिए गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति या फिर भगवान श्री विष्णु को हल्दी का तिलक अर्पित करें और उसी हल्दी का तिलक अपने माथे पर प्रसाद स्वरूप धारण करें. 

Advertisement

तुलसी को चढ़ाएं हल्दी मिला जल 

यदि आप चाहते हैं कि आप पर देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की कृपा हर समय बनी रहे तो आपको गुरुवार के दिन विष्णुप्रिया कहलाने वाली तुलसी जी में हल्दी मिले जल को चढ़ाना चाहिए. साथ ही साथ तुलसी जी की पूजा में शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर उसकी परिक्रमा करें. 

तुलसी में बांधे पीला कलावा 

यदि आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा को पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन तुलसी जी की विधि-विधान से पूजा करते हुए उन्हें पीले रंग का कलावा बांधना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है और करियर-कारोबार में गुडलक काम करता है. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | CM Yogi On Namaz: सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर योगी का आदेश | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article