Astro tips : आज से नहीं होंगे कोई शुभ काम, इसके पीछे है बड़ी वजह, जानिए यहां !

Jupiter planet transition : इस लेख में हम आपको बताएंगे आखिर आज अस्त होने के बाद बृहस्पति ग्रह कब उदय होंगे और उनको प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Guru की स्थिति मजबूत बनी रहे इसके लिए विष्णु सहस्त्रनाम या हरिवंश पुराण का पाठ करें,
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
बृहस्पति ग्रह 03 मई 2023 को सुबह 04.56 मिनट पर उदित होंगे. 
रोज माथे और नाभि पर केसर का तिलक लगाना चाहिए.
आपको बता दें कि गुरु ग्रह मीन राशि में अस्त हो रहे हैं.

Jupiter set april 2023 : आज से सारे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी क्योंकि, गुरु ग्रह अस्त होने जा रहे हैं. आज यानी 01 अप्रैल 2023 को शाम 07 बजकर 12 मिनट पर अस्त होंगे. आपको बता दें कि यह ग्रह भाग्य, सफलता, धन और सुख का कारक माना जाता है. इसलिए इनके अस्त होने पर शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है. खासकर, विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे काम करने की मनाही होती है. इस लेख में हम आपको बताएंगे आखिर आज अस्त होने के बाद बृहस्पति भगवान कब उदय होंगे और उनको प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

कब होंगे उदय गुरु ग्रह?

अब बृहस्पति ग्रह 03 मई 2023 को सुबह 04.56 मिनट पर उदित होंगे. 

Vastu tips : इन चीजों को रखने से घर में होती है कलह, यहां जानिए उनके नाम !

गुरु किस राशि में हो रहे हैं अस्त?

  • आपको बता दें कि गुरु ग्रह मीन राशि में अस्त हो रहे हैं. इस ग्रह के अस्त होने पर रोज माथे और नाभि पर केसर का तिलक लगाना चाहिए. इस ग्रह देव को पीला रंग बहुत प्रिय है.
  • कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत रहे इसके लिए आपको एक महीने तक पीपल के पेड़ में ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।। मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाएं. इससे बृहस्पति भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी.

  • इसके अलावा कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत बनी रहे इसके लिए विष्णु सहस्त्रनाम या हरिवंश पुराण का पाठ करें, इसका भी सकारात्मक असर पड़ेगा जीवन पर. ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी अड़चनें दूर होंगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मुंबई: अब जामा मस्जिद में जाकर मुस्लिम महिलाएं पढ़ सकेंगी नमाज़

Featured Video Of The Day
India Pakistan Tension: Srinagar से बड़ी खबर, Dal Lake में गिरा मलबा | Operation Sindoor