Gudi Padwa 2026: आज है गुड़ी पड़वा? यहां जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करें, क्या न करें

Gudi Padwa 2026 Kab Hai: गुड़ी पड़वा विशेष रूप से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर में गुड़ी लगाना, तेल से स्नान करना और नए कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुड़ी पड़वा 2026
Freepik

Gudi Padwa 2026 Date: हिन्दू नववर्ष का पहला त्योहार गुड़ी पड़वा माना जाता है. यह विशेष रूप से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर में गुड़ी लगाना, तेल से स्नान करना और नए कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है, कि ऐसा करने से पूरे साल जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस साल गुड़ी पड़वा कब मनाई जाएगी और इसकी सही तिथि क्या है. साथ ही यह भी जानेंगे कि, इस दिन क्या करें और क्या न करें.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: एक साल में कुल कितनी बार मनाया जाता है शक्ति साधना से जुड़ा नवरात्रि का पर्व?

आज है गुड़ी पड़वा? (When is Gudi Padwa)

गुड़ी पड़वा का पर्व चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 20 मार्च को 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च दिन, गुरुवार को मनाया जाएगा. 

गुड़ी पड़वा पर क्या करें?

  • गुड़ी पड़वा के पर्व पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है.
  • इस दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए.
  • गुड़ी पड़वा के मौके पर सभी को नए कपड़े जरूर पहनने चाहिए. 
  • गुड़ी पड़वा पर पूजा-अर्चना कर पूरन पोली, श्रीखंड, साबूदाना खीर, पूरी-चना का भोग लगाना चाहिए.
  • इस दिन अपनी क्षमता अनुसार दान-पुण्य जरूर करना चाहिए.

गुड़ी पड़वा पर क्या न करें ?

  • गुड़ी पड़वा के मौके पर हर तरह की नेगेटिविटी से बचना चाहिए.
  • इस दिन किसी का भी अपमान न करें और क्रोध न दिखाएं.
  • गुड़ी पड़वा के पर्व पर लहसुन-प्याज, मांस-मदिरा समेत किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chaitra Amavasya 2026: दो दिन की अमावस्या! 18 मार्च को करें पितृ तर्पण, 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Pilot को पकड़ने ही वाला था ईरान तभी America ने चली ये चाल! | Trump
Topics mentioned in this article