Gopashtami 2022 Date, shubh Muhurat, Puja Vidhi: कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यानी 2022 में गोपाष्टमी 01 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से सप्तमी तिथि तक भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया था. वहीं कार्तिक शुक्ल के अष्टमी तिथि को इंद्र देव अपना क्रोध छोड़कर श्रीकृष्ण से क्षमा मांगने आए. कहा जाता है कि तभी से कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि गोपाष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.
गोपाष्टमी 2022 तिथि और शुभ मुहू्र्त | Gopashtami 2022 Date Shubh Muhurat
गोपाष्टमी तिथि - 01 नवंबर, 2022 मंगलवार
अष्टमी तिथि आरंभ- 01 नवंबर को तड़के 01 बजकर 11 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त- 01 नवंबर को रात 11 बजकर 04 मिनट पर
अभिजीत मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
Tulsi Vivah Puja 2022: तुलसी विवाह की पूजा के लिए जरूरी हैं ये सामग्री, यहां जानें पूरी लिस्ट
गोपाष्टमी पूजा विधि | Gopashtami 2022 Puja Vidhi
गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा का विधान है. ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में स्नान से निवृत होकर साफ वस्त्र पहने. इसके बाद पूजा स्थान पर गाय और उसके बछड़े की विधिवत पूजा करें. साथ ही उन्हें धूप-दीप दिखाएं. गौ-पूजन के बाद गाय को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं. इसके अलावा गाय के चरणों को स्पर्श करते हिए प्रणाम करें. इतना करने के बाद गाय की आरती भी करें. इस दिन गाय को गुड़ का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में इस दिन अपने हाथों से गाय के लिए गुड़ का भोग लगाएं. मान्यता है कि इस दिन गाय को गाय को गुड़ का भोग लगाने से सूर्य-दोष से मुक्ति मिलती है. अगर गोपाष्टमी के दिन इतना करने के लिए समय ना हो तो किसी गौशाला में गाय के निमित्त चारे का प्रबंधन करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Tulsi Vivah 2022 Date: तुलसी विवाह कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न, बनारस के घाट से देखें अजय सिंह की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं