Ganesh Chaturthi tithi 2025 : हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है. यह उत्सव 10 दिन तक चलता है, जिसमें भक्त गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं. यहां तक की जगह-जगह पर गणपति बप्पा के पंडाल भी सजते हैं. जिसमें सुबह शाम पूजा आरती और भजन कीर्तन किए जाते हैं. ऐसे में इस साल गणपति उत्सव किस दिन से शुरू हो रहा आइए जानते हैं, आगे आर्टिकल में...
गुरु दीक्षा लेना क्यों है जरूरी और किसे बनाएं अपना गुरु और इसके लाभ, ज्योतिषाचार्य से जानिए
कब है गणेश चतुर्थी 2025- When is Ganesh Chaturthi in 2025
पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर होगा, जिसका समापन अगले दिन यानी 27 अगस्त को 03 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त 2025 - Ganesh Chaturthi Puja Auspicious Time 2025
27 अगस्त 2025 को मध्याह्न में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक है. इस दौरान आप विधि-विधान के साथ मूर्ति को पंडाल में स्थापित कर सकते हैं.
गणेश चतुर्थी पंचांग 2025 - Ganesh Chaturthi Panchang 2025
- इस दिन सूर्योदय सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर होगा.
- इस दिन सूर्यास्त शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा.
- इस दिन चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 28 मिनट पर होगा.
- इस दिन चन्द्रास्त रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा.
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक होगा.
- इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक होगा.
- इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक होगा.
- इस दिन निशिता मुहूर्त रात 12 बजे 12 बजकर 45 मिनट तक होगा.

गणेश विसर्जन 2025 में कब होगा - When will Ganesh Visarjan happen in 2025
गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है. इस बार 6 सितंबर 2025, दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं