Eclipse in 2023 : अगल साल पड़ेंगे इतने ग्रहण, यहां जानिए तारीख और जगह

Eclipses of year 2023 : आपको बता दें कि अगले साल यानि 2023 में चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण है. साल 2023 में पहला ग्रहण सूर्य देव का होगा. तो चलिए जानते हैं कब कौन से और कहां दिखाई देंगे चारों ग्रहण.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Grahan 2023 : अगले साल यानि 2023 में चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल 2023
  • दूसरा चंद्रग्रहण- 5-6 मई 2023 
  • तीसरा सूर्य ग्रहण - 14 अक्टूबर 2023
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।

Eclipse 2023 : इस साल का आखिरी ग्रहण 08, 2022 तारीख को देखा गया. यह चंद्र ग्रहण (chandra grahan-2022) पूर्वी भारत में पूर्ण रूप से दिखाई दिया और अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से नजर आया. आखिरी ग्रहण के साथ ही लोग अब अगले साल के ग्रहण के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं. तो आपको बता दें कि अगले साल यानि 2023 में चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण है. साल 2023 में पहला ग्रहण सूर्य देव को होगा. तो चलिए जानते हैं कब कौन से और कहां दिखाई देंगे चारों ग्रहण.

2023 में ग्रहण की तिथियां | Eclipses of year 2023

पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल 2023

कहां दिखेगा: दक्षिण/पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्दमहासागर और अंटार्कटिका. 

दूसरा चंद्रग्रहण- 5-6 मई 2023 

कहां दिखेगा: दक्षिण/पूर्व यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका.

तीसरा सूर्य ग्रहण - 14 अक्टूबर 2023 

कहां दिखेगा: पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक.

चौथा आंशिक चंद्रग्रहण- 28–29 अक्टूबर 2023 

कहां दिखेगा: यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Badminton खेलते वक्त 16 साल के बच्चे की Current लगने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Topics mentioned in this article