दीपावली कितनी तारीख को है? जानिए 2026 में दिवाली कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार दिवाली कार्तिक अमावस्या के दिन मनाते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिवाली कब है?
Photo Credit: NDTV

Diwali Kab Hai: दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. पंचांग के अनुसार ये पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन मनाते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ के भी योग बनते हैं. ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर 2026 में दिवाली कब है. इसी कड़ी मेंं आज हम आपको दिवाली की सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

2026 में दिवाली कब है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए दिवाली काा पर्व 8 नवंबर को ही मनाया जाएगा.

क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त?

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस अवधि मेंं सभी भक्त विधि-विधान से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कर सकते हैं.

यहां देखिए दिवाली कैलेंडर

धनतेरस: 06 नवंबर 2026, शुक्रवार
छोटी दीवाली (नरक चतुर्दशी): 07 नवंबर 2026, शनिवार
दिवाली: 8 नवंबर 2026, रविवार
गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार

Advertisement

दीपावली पूजा विधि

दीपावली की पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए, इस दौरान सबसे पहले कलश पर तिलक लगाकर पूजा की शुरुआत करें. हाथ में अक्षत और फूल लेकर मां लक्ष्मी और गणेश जी का ध्यान करें, फूल और अक्षत को गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर अर्पित करें, रोली, चंदन, अक्षत, माला, पहनकर भगवान का ध्यान करें. उनके सामने खिल-खिलौने, बताशे, फल, मिठाई रखें और पूरा परिवार साथ मिलकर गणेश जी और लक्ष्मी जी की कथा सुने और फिर आरती करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: देवउठनी के अलावा इन दो तिथि पर भी हो सकता है विवाह, पंडित से जानें इस साल कब-कब है शादी के अबूझ मुहूर्त

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Dettol Banega Swasth India Season 13 Launch पर लिया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकल्प

Topics mentioned in this article
Diwali 2026
Diwali Kab Hai
Faith News