Holi 2026 Dhulandi Date: किस दिन मनाई जाएगी रंगों वाली होली? जानिए धुलेंडी की सही तारीख और महत्व

Dhulandi Holi 2026: हर साल लोगों को रंगों के त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल होली की तारीखों को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन लोगों में बना हुआ है, क्योंकि इस बार रंगों के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का साया भी है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं 2026 में होलिका दहन कब किया जाएगा और धुलेंडी कब मनाई जाएगी...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली 2026
AI

Dhulandi Holi 2026: हर साल लोगों को रंगों के त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल होली की तारीखों को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन लोगों में बना हुआ है, क्योंकि इस बार रंगों के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का साया भी है. पंचांग के अनुसार, हर साल की चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इस साल खेलने वाली होली यानी धुलेंडी कब है और होलिका दहन कब किया जाएगा. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat in March 2026: मार्च 2026 में तीन बार रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां से जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

कब है होलिका दहन 2026? (Holika Dahan 2026 Date)

हिन्दू धर्म में होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर किया जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम में 5 बजकर 56 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर होगा. इसके अलावा भद्रा मुख मध्यरात्रि 2 बजकर 38 मिनट से सुबह में 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इसके चलते होलिका दहन 2 मार्च को करना शुभ माना जा रहा है. 

कब मनाई जाएगी रंग खेलने वाली होली? (Holi 2026 Dhulendi Date)

पंचांग के अनुसार 3 मार्च को शाम  5 बजकर 8 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, लेकिन इस बार इसी समय चंद्र ग्रहण का साया भी बना हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि साल का चंद्र ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा. साथ ही यह भारत में भी नजर आएगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य होगा. वहीं, रंग खेलने वाली होली यानी धुलेंडी चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में इस साल रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा.

होली का महत्व (Significance of Holi)

हिन्दू धर्म में होली के दिन पूजा-पाठ करना भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन राधा-कृष्ण, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दिन आप पूजा में गुलाल, रंग, फूल और मिठाइयां अर्पित कर सकते हैं. मान्यता है, कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Topics mentioned in this article