Dhanteras 2025: सोना-चांदी या पीतल-तांबा? धनतेरस पर आखिर किस चीज की खरीददारी से बढ़ेगा आपका गुडलक

Dhanteras 2025 Zodiac Wise Shopping Tips: धनतेरस के मौके पर जिस खरीददारी करने को बेहद शुभ माना गया है, उसमें आज आपको किस धातु या सामान को खरीदना चाहिए? अपने सुख-सौभाग्य और आरोग्य को बढ़ाने के लिए आज आप क्या करें और क्या न करें, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Dhanteras 2025: सुख-सौभाग्य को बढ़ाने के लिए धनतेरस पर आज क्या खरीदें?
NDTV

Dhanteras 2025 rashi anusar kya kharide: धनतेरस का पर्व सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद बरसाने वाला माना गया है. यही कारण है कि धन की 13 गुना वृद्धि कराने वाले इस महापर्व का इंतजार लोग पूरे साल करते हैं. आज यह पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन धातु और सामान की खरीददारी करना बेहद शुभ माना गया है. ज्योतिष के अनुसार हर राशि के जातक के लिए अलग-अलग वस्तुएं और धातुएं शुभ फल देने वाली मानी गई हैं.आइए जानी-मानी ज्योतिषचार्या और वास्तुविद डॉ. नीति एस. शर्मा से जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज किस चीज की खरीददारी गुडलक को बढ़ाने का काम करेगी. 

राशि अनुसार क्या खरीदें | Dhanteras shopping ccording to rashi

मेष राशि (Aries)

शुभ वस्तु: तांबा, पीतल, सोने के सिक्के, लाल वस्त्र
क्यों: मंगल ग्रह के स्वामी होने से ताम्र धातु और अग्नि तत्व वस्तुएं इनके आत्मबल को बढ़ाती हैं.
क्या करें: दक्षिण दिशा में तांबे के पात्र में दीपक जलाएं.
क्या न करें: लोहे या एल्यूमिनियम के बर्तन न खरीदें.

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ वस्तु: चांदी, चांदी के सिक्के या बर्तन, सफेद वस्त्र
क्यों: शुक्र ग्रह के स्वामी हैं; श्वेत धातु से ऐश्वर्य व शांति आती है.
क्या करें: पश्चिम दिशा में घी का दीपक जलाएं.
क्या न करें: काले रंग की वस्तुएं न लें.

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ वस्तु: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, तांबे की मूर्ति, हरे वस्त्र
क्यों: बुध ग्रह की कृपा से बुद्धि, व्यापार और संवाद क्षमता बढ़ती है.
क्या करें: उत्तर दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: पुरानी किताबें या कागज न खरीदें.

कर्क राशि (Cancer)

शुभ वस्तु: चांदी की थाली, मोती या चांदी के गहने, चावल
क्यों: चंद्र ग्रह के प्रभाव से मानसिक शांति और गृह सुख प्राप्त होता है.
क्या करें: घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में दीप जलाएं.
क्या न करें: लोहे के बर्तन या काले वस्त्र न लें.

सिंह राशि (Leo)

शुभ वस्तु: सोने के गहने, ताँबे की मूर्ति या दीपदान
क्यों: सूर्य ग्रह की अनुकंपा से आत्मबल और यश प्राप्त होता है.
क्या करें: पूर्व दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: स्टील या एल्यूमिनियम के बर्तन न खरीदें.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

शुभ वस्तु: हरे रत्न, पन्ना, कॉपर बॉटल, व्यापारिक वस्तु
क्यों: बुध के स्वामित्व वाली राशि है . व्यापार में लाभ और बुद्धि की वृद्धि के लिए.
क्या करें: उत्तरी दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: लकड़ी या टूटे बर्तन न खरीदें.

तुला राशि (Libra)

शुभ वस्तु: चांदी, सफेद संगमरमर की वस्तुएं, परफ्यूम या वस्त्र
क्यों: शुक्र ग्रह से सुंदरता, समृद्धि और संतुलन बढ़ता है.
क्या करें: पश्चिम दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: लोहे या काले रंग की वस्तुएं न लें.

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ वस्तु: तांबा, लाल मूंगा, लाल कपड़े, पीतल के दीपक
क्यों: मंगल का प्रभाव बल, साहस और वित्त स्थिरता देता है.
क्या करें: दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: लोहे के औज़ार न खरीदें.

धनु राशि (Sagittarius)

शुभ वस्तु: पीला वस्त्र, सोने के गहने, हल्दी, ताम्बूल
क्यों: गुरु ग्रह की कृपा से सौभाग्य और आध्यात्मिक समृद्धि आती है.
क्या करें: पूर्व दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: अंधेरे में खरीदारी न करें.

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)

शुभ वस्तु: लोहा, स्टील, ताला-चाबी, मशीनरी
क्यों: शनि ग्रह की अनुकंपा से कर्म में स्थिरता और धन की रक्षा होती है.
क्या करें: दक्षिण-पश्चिम दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: टूटी वस्तु या कांच का सामान न खरीदें.

कुंभ राशि (Aquarius)

शुभ वस्तु: लोहा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नीले वस्त्र
क्यों: शनि और राहु का प्रभाव तकनीकी लाभ व आर्थिक स्थिरता देता है.
क्या करें: पश्चिम दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: पुरानी वस्तुएं न लें.

Advertisement

मीन राशि (Pisces)

शुभ वस्तु: सोना, पीला कपड़ा, केसर, घी, मूर्तियां
क्यों: गुरु ग्रह के कारण शुभ फल, धन वृद्धि और धार्मिक दृष्टि बढ़ती है.
क्या करें: उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाएं.
क्या न करें: चांदी के सिक्के या नीले वस्त्र न लें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Fighter Plane Tejas Mark 1 A: HAL चीफ ने बताया कब होगा? LCA मार्क 1 A Indian Airforce में शामिल