Puja Ke Phool: देवी-देवताओं को खुश करना है तो हमेशा पूजा में चढ़ाएं उनकी पसंद का फूल

God And Goddess Auspicious Flower: सनातन परंपरा में देवी-देवताओं की पूजा में सुगंध, श्रृंगार और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा पुष्प अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है. यदि आप चाहते हैं कि आपके देवता शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएं तो आपको उनकी पूजा में कोई भी फूल चढ़ाने से पहले ये बातें जरूर जाननी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
God and Ggoddess favourite flowers: हिंदू देवी-देवताओं के प्रिय फूल
NDTV

Devi Devtaon Ke Priya Phool: ईश्वर की पूजा में फूलों का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. पूजा में चढ़ाए गये फूल हमारी भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक होते हैं. तमाम तरह के पुष्पों की सुगंध से देवतागण शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं, लेकिन इसे चढ़ाने के लिए भी हमारे यहां शास्त्रों में कुछेक नियम बताए गये हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार कुछ देवताओं को कुछेक पुष्प बहुत ज्यादा प्रिय तो कुछेक नापसंद होते हैं. ऐसे में अपने आराध्य को मनाने के लिए उनकी पूजा में सिर्फ प्रिय पुष्पों को ही अर्पित करना चाहिए. आइए पूजा की पूर्णता और देवताओं की शोभा बढ़ाने वाले पुष्पों से जुड़ी जरूरी बातों को विस्तार से जानते हैं. 

भगवान गणेश जी का प्रिय फूल

हिंदू मान्यता के अनुसार गणपति को गेंदा और गुड़हल का पुष्प अत्यधिक प्रिय है. इसी प्रकार गणपति की पूजा में कमल और गुलाब का पुष्प अर्पित करके आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. गणेश जी की पूजा में तुलसी कभी नहीं चढ़ानी चाहिए. 

भगवान श्री कृष्ण का ​प्रिय फूल

भगवान श्री कृष्ण की पूजा में कमल, पारिजात, पलाश, मालती, गुलाब, गेंदा आदि का प्रयोग करना अत्यंत ही शुभ माना गया है. 

भगवान विष्णु जी का प्रिय फूल

हिंदू मान्यता के अनुसार जगत के पालनहार श्री विष्णु की पूजा में पीले पुष्प, कमल का पुष्प, बेला, चमेली, आदि के साथ तुलसी दल जरूर अर्पित करना चाहिए. 

Advertisement

मां लक्ष्मी का प्रिय फूल

हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प सबसे ज्यादा प्रिय है. इसके अलावा आप उन्हें लाल रंग का गुलाब, गेंदा और चमेली का पुष्प भी अर्पित कर सकते हैं.

देवी दुर्गा के प्रिय फूल 

हिंदू मान्यता के अनुसार शक्ति की साधना यानि देवी दुर्गा के पूजा में लाल रंग के पुष्प जैसे गुलाब, गुड़हल आदि विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा कमल, गेंदा, चमेली, चंपा, कनेर आदि भी आप अर्पित कर सकते हैं. 

Advertisement

भगवान शिव का प्रिय फूल 

भगवान शिव को वैसे तो फूल से ज्यादा बेलपत्र और शमीपत्र पसंद है, लेकिन उनकी पूजा में आक, केवड़ा आदि पुष्प को चढ़ाया जाना बेहद शुभ माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार महादेव को सफेद पुष्प ज्यादा प्रिय है. 

पितृ देवता का प्रिय फूल 

हिंदू मान्यता के अनुसार पितृ देवता को सफेद पुष्प बहुत प्रिय होते हैं. ऐसे में पितरों की पूजा में हमेशा सफेद फूल ही चढ़ाना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार पितरों को कभी भूलकर भी लाल रंग के फूल नहीं चढ़ाना चाहिए. 

गुडलक को बढ़ाता है गुरुवार का व्रत, जानें देवगुरु बृहस्पति को मनाने के लिए कब और कैसे करें शुरुआत

भगवान धन्वंतरि का प्रिय फूल

आरोग्य के देवता माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि की पूजा में चमेली का पुष्प अर्पित करें. हालांकि भगवान धन्वंतरि को सफेद, लाल और पीले तीनों रंग का पुष्प अर्पित किया जा सकता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ceasefire के बाद Donald Trump का Iran के साथ 'Joint Venture'? Hormuz Strait से US भी लेगा Toll Tax?