दान में कभी नहीं देनी चाहिए ये 5 चीजें, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया बढ़ सकती है पैसों की तंगी

मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने 5 ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें कभी भी दान नहीं करना चाहिए. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, इन चीजों को दान में देने से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दान में कभी नहीं देनी चाहिए ये 5 चीजें
(Photo Credit: Instagram)

हिंदू धर्म में दान को बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और फिर उस दान का दोगुना फल प्राप्त होता है.  ज्योतिष में भी अलग-अलग चीजों के दान का अलग महत्व बताया गया है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें दान न करने की सलाह दी जाती हैं. मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 5 ऐसी ही चीजों के बारे में बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, इन 5 चीजों को दान में देने से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- रुमाल

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, अपना इस्तेमाल किया हुआ रुमाल कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता में इसे व्यक्तिगत ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. 

नंबर 2- अपनी घड़ी

दूसरी चीज है घड़ी. साक्षी ठाकुर के अनुसार, अपनी पहनी हुई घड़ी किसी दूसरे व्यक्ति को दान में नहीं देनी चाहिए. घड़ी को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है. इसे दान में देने से धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है. 

नंबर 3- परफ्यूम

तीसरी चीज है परफ्यूम. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, परफ्यूम को दान में देने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है. वहीं, ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, सुंदरता और भौतिक चीजों से जोड़ा जाता है. इसलिए कभी भी किसी को परफ्यूम दान में न दें. 

Advertisement
नंबर 4-  कांच का सामान

एस्ट्रोलॉजर कभी भी किसी को कांच का सामान दान में न देने की सलाह देती हैं. उनके अनुसार, कांच को बुध और शुक्र दोनों ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इसे भी कभी दान में न दें.

नंबर 5- लेदर का पर्स या वॉलेट

इन सब से अलग कभी भी किसी को लेदर का पर्स या वॉलेट दान में न दें. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इससे शिन कमजोर हो सकता है. 

Advertisement

आप जरूरमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र या पैसों का दान कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर में वास्तु दोष है या पैसों की तंगी रहती है, तो जरूर करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजर ने बताया धीरे-धीरे उतर जाएगा सारा कर्ज
 

Featured Video Of The Day
NDTV Dettol Banega Swasth India Season 13 Launch पर Parmish Verma की लाइव परफॉर्मेंस

Topics mentioned in this article
Faith News