Sandhya Arghya 2025 Time: छठ पूजा पर आपके शहर में कितने बजे दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें सही समय

Chhath Puja 2025 Sandhya Arghya Timing: भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है. बिहार, झारखंड आदि राज्यों के साथ देश अन्य बड़े शहरों में आज भगवान सूर्यदेव को किस समय दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Sandhya Arghya 2025 Time: छठ पूजा पर कितने बजे दिया जाएगा संध्या अर्घ्य?
NDTV

Chhath Puja 2025 Sandhya Arag Ka Samay: कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि यानि नहाय-खाय से शुरू हुए छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है. छठ पूजा को सनातन परंपरा में सूर्य षष्ठी, डाला छठ, आदि के नाम से जाना जाता है. इस पावन व्रत को स्त्री और पुरुष दोनों ही अपने परिवार और संतान की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना लिए हर साल पूरे विधि-विधान से करते हैं. सनातन परंपरा में छठ महापर्व को ​सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जिसमें स्त्री और पुरुष 36 घंटे का निर्जल व्रत रखते हुए किसी जल स्थान जैसे नदी, तालाब आदि में खड़े होकर षष्ठी तिथि पर अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं. 

छठ के पावन पर्व वाले दिन व्रती महिलाएं दीप जलाकर पूरी रात छठी मईया का गुणगान और सूर्य देवता की महिमा का गान करते हुए बिताती हैं और दूसरे दिन उदय होते हुए भगवान भास्कर यानि सूर्यदेवता को एक बार फिर अर्घ्य प्रदान करती हुई अपने परिवार की मंगलकामना करती हैं. आस्था से जुड़े छठ महापर्व में आज भगवान भास्कर यानि सूर्यदेव को किसी जल तीर्थ या फिर जल स्थान पर जाकर संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सूर्य देव को दिए जाने वाले संध्या अर्घ्य का सही समय क्या होगा. 

             शहर                               सूर्यास्त का समय

दिल्ली में सूर्यास्त का समय                        सायंकाल 05:40 बजे
मुंबई में सूर्यास्त का समय                         सायंकाल 06:08 बजे
कोलकाता में सूर्यास्त का समय                  सायंकाल 05:02 बजे
चेन्नई में चांद सूर्यास्त का समय                  सायंकाल 05:44 बजे

देहरादून में सूर्यास्त का समय                    सायंकाल 05:35 बजे
चंडीगढ़ में सूर्यास्त का समय                     सायंकाल 05:39 बजे
जयपुर में सूर्यास्त का समय                       सायंकाल 05:48 बजे
पटना में सूर्यास्त का समय                        सायंकाल 05:12 बजे

जम्मू में सूर्यास्त का समय                         सायंकाल 05:44 बजे
गांधीनगर में सूर्यास्त का समय                   सायंकाल 06:04 बजे
अहमदाबाद में सूर्यास्त का समय               सायंकाल 06:05 बजे
शिमला में सूर्यास्त का समय                      सायंकाल 05:37 बजे

भोपाल में सूर्यास्त का समय                      सायंकाल 05:45 बजे
लखनऊ में सूर्यास्त का समय                    सायंकाल 05:27 बजे
कानपुर में सूर्यास्त का समय                     सायंकाल 05:30 बजे
गोरखपुर में सूर्यास्त का समय                   सायंकाल 05:45 बजे

Advertisement

प्रयागराज में सूर्यास्त का समय                  सायंकाल 05:25 बजे
नोएडा में सूर्यास्त का समय                       सायंकाल 05:40 बजे
गुरुग्राम में चांद सूर्यास्त का समय              सायंकाल 05:41 बजे
हरिद्वार में सूर्यास्त का समय                     सायंकाल 05:35 बजे

इंदौर में सूर्यास्त का समय                         सायंकाल 05:52 बजे
भुवनेश्वर में सूर्यास्त का समय                     सायंकाल 05:15 बजे
रायपुर में सूर्यास्त का समय                      सायंकाल 05:30 बजे
रांची में सूर्यास्त का समय                         सायंकाल 05:13 बजे

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Shreyas Iyer इस सिडनी के अस्पताल में भर्ती, मैच के दौरान पसलियों में आई थी चोट | Breaking News