महाभारत के युद्ध से क्या है ग्रहण का कनेक्शन, अर्जुन की प्रतिज्ञा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने रची थी माया

आसमान में ग्रहण की चर्चा है, फिजा में हलचल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत के युद्ध में भी एक बार ग्रहण जैसा अंधेरा छा गया था? और उसी साए में लिखा गया इतिहास का सबसे सनसनीखेज पल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंद्र ग्रहण की चर्चा के बीच महाभारत का रहस्य फिर सुर्खियों में...

Chandra Grahan aur Mahabharat ka connection: आसमान में जब ग्रहण लगता है तो फिजा में एक अजीब सा सन्नाटा उतर आता है. कुछ ऐसा ही मंजर महाभारत के युद्ध में भी बना था, जब अचानक अंधेरा छा गया और सबको लगा सूरज डूब चुका है, लेकिन वो सिर्फ अंधेरा नहीं था, वह एक ऐसी माया थी जिसने इतिहास की दिशा बदल दी. आखिर उस शाम क्या हुआ था, जिसने अर्जुन की प्रतिज्ञा पूरी कर दी? जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से...

ये भी पढ़ें:-Chandra Grahan 2026: सूतक काल से पहले घर से हटाएं ये चीजें, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

फाल्गुन पूर्णिमा और Chandra Grahan 2026 की खोज के बीच महाभारत की एक दिलचस्प दास्तान फिर सुर्खियों में है. यह वही किस्सा है जब भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान में ऐसा माहौल बना दिया कि, कौरवों को लगा सूर्यास्त हो गया है.

अभिमन्यु का वध और अर्जुन की प्रतिज्ञा (Kya Mahabharat me Surya Grahan hua tha)

महाभारत युद्ध के दौरान द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह रचा. अर्जुन के अलावा केवल अभिमन्यु ही उसमें प्रवेश करना जानते थे, लेकिन निकलने का तरीका नहीं जानते थे. जयद्रथ ने बाकी पांडवों को रोक दिया और सात महारथियों ने मिलकर अभिमन्यु का वध कर दिया. पुत्र की मौत से आहत अर्जुन ने प्रतिज्ञा ली कि अगले दिन सूर्यास्त से पहले जयद्रथ का वध करेंगे, वरना अग्नि समाधि ले लेंगे.

ये भी पढ़ें:-जब ग्रहण में नहीं लगा भोग तो सपने में आए भगवान! बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर का रहस्यमयी किस्सा

श्रीकृष्ण की माया और ग्रहण जैसा अंधेरा (Krishna Created Eclipse Like Illusion)

अगले दिन जयद्रथ की सुरक्षा में पूरी कौरव सेना खड़ी थी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी माया से सूर्य को ढक दिया. युद्धभूमि में अंधेरा छा गया और सबको लगा सूर्यास्त हो गया. जयद्रथ बाहर आया, तभी माया हट गई और सूर्य फिर दिखने लगा. उसी पल अर्जुन ने गांडीव से उसका वध कर दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-चंद्र ग्रहण पर मेष, मीन, तुला राशि वाले कर लें ये उपाय, राहु-केतु हो जाएंगे बेअसर, ज्योतिषाचार्य ने बताए उपाय

क्यों ट्रेंड कर रही है ये कथा? (Why This Story Trends During Eclipse)

जब भी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) या सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की चर्चा होती है, लोग महाभारत की ये कहानी (Mahabharat story) और  श्रीकृष्ण माया (Krishna Maya) को खोजते हैं. यह घटना बताती है कि धर्म और रणनीति का संगम कैसे इतिहास बदल देता है. ग्रहण चाहे खगोलीय घटना हो या युद्ध की रणनीति, इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में America के फिक्स किए 9 टारगेट, लगातार कर रहा बमबारी | Trump | Netanyahu