Chandra Grahan: होली पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए भारत से दिखेगा या नहीं

Lunar Eclipse 2025: इस साल मार्च में होली पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यहां जानिए यह किस तरह का चंद्र ग्रहण होगा और भारत से यह अद्भुत नजारा दिखेगा या नहीं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Blood Moon On Holi: होली पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण ब्लड मून होगा.

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है जिससे चंद्रमा ढक जाता है. जब चंद्रमा पृथ्वी से पूरी तरह ढकता है तो लाल नजर आने लगता है और इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही रेड मून या ब्लड मून (Blood Moon) कहा जाता है. यह चंद्र ग्रहण होली (Holi) पर यानी 14 मार्च, शुक्रवार को लगने वाला है. ऐसे में यहां जानिए क्या यह चंद्र ग्रहण भारत से नजर आएगा और इसका सूतक काल लगेगा या नहीं. 

Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ, जानें पूजा की विधि

क्या भारत से दिखेगा यह चंद्र ग्रहण | Lunar Eclipse Visibility In India

पूर्ण चंद्र ग्रहण या ब्लड मून देखना एक अद्भुत अनुभव है. चंद्र ग्रहण लगने से आसमान में चांद अपने साधारण रंग से बिल्कुल अलग सुर्ख लाल रंग में नजर आएगा. यह पूरा चांद होगा और ऐसे में इसकी खूबसूरती भी देखने लायक होगी. लेकिन, भारत (India) से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. 

Advertisement
कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण 

यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, वेस्टर्न अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक महासागर, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से नजर आएगा. 

किस समय नजर आएगा चंद्र ग्रहण 

भारत से यह चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा लेकिन भारत के समयानुसार यह ग्रहण 14 मार्च की सुबह 9:27 से दोपहर 12:28 तक रहेगा. इस ग्रहण के पूरा होने का समय भारत के समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब होगा. 

Advertisement
सूतक काल लगेगा या नहीं 

ग्रहण लगना खगोलीय घटना होने के साथ-साथ धार्मिक तौर पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. ऐसे में ग्रहण के सूतक काल (Sutak Kaal) का ध्यान रखा जाता है. सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है. जब ग्रहण लगता है तो उसके कुछ घंटों पहले से ही सूतक काल लग जाता है. इस समयावधि में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं और साथ ही अन्य कई कामों को करने की मनाही होती है. भारत से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
दारु पीकर गाड़ी चला रही महिला ने ITBP जवानों को दी धमकी
Topics mentioned in this article