Chandra Grahan 2024: क्या अगले साल भारत में नजर आएगा पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस Lunar Eclipse के बारे में

Lunar Eclipse 2024: आने वाले साल में कुल 5 ग्रहण लगने वाले हैं. पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. जानिए इस ग्रहण को संसार के किन-किन हिस्सों से देखा जा सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Chandra Grahan 2024 India: साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होने वाला है.

Chandra Grahan 2024: बीते साल में कुल 4 ग्रहण लगे थे लेकिन आने वाले साल 2024 में कुल 5 ग्रहण लगे थे. इनमें से पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण पेनुम्ब्रल ग्रहण यानी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया यानी पेनुमब्रा में प्रेश करता है और उसके बाद पृथ्वी की असल छाया में आता है जिससे वास्तविक ग्रहण लगता है. इसीलिए इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है. जानिए 2024 में कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और इसे विश्व के किन-किन हिस्सों से देख सकेंगे लोग. 

Surya Grahan 2024: आने वाले साल में लगने वाला है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए कैसे लगता है Solar Eclipse

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण | First Lunar Eclipse Of 2024 

ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका वैश्विक तौर पर विशेष महत्व होता है. इसे देखना अपनेआप में एक अद्भुत अनुभव है. आने वाले साल में 24-25 मार्च, 2024 में उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस चंद्र ग्रहण को यूरोप के अधिकतर हिस्से, नॉर्थ और ईस्ट एशिया, अधिकतर ऑस्ट्रेलिया, अधिकतर अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका से देखा जा सकता है. 

Surya Grahan 2024: वर्ष 2024 में लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधकार, जानिए कहां-कहां दिखेगा यह नजारा

Advertisement

एशिया के कुछ हिस्से से इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा लेकिन भारत (India) में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा. धार्मिक आधार पर कहा जाता है कि ग्रहण लगने से कुछ घंटों पहले सूतक काल (Sutak Kaal) लग जाता है. सूतक काल वह समय होता है जिसे अशुभ माना जाता है और इस दौरान बहुत से काम नहीं किए जाते हैं. भारत से चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा इस चलते इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. 

Advertisement
2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण 
  • साल 2024 में कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं. पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो 24-25 मार्च की रात लगेगा और यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है. 
  • दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा और 8 अप्रैल के दिन नजर आएगा.
  • तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और 17-18 सितंबर की रात नजर आएगा. 
  • चौथा ग्रहण 2 अक्टूबर के दिन लगेगा और वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. 
  • साल 2024 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो 17 अक्टूबर को दिखेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Top Headlines of the Day: Air India पर भड़के Shivraj Singh Chouhan | Champions Trophy में IND vs PAK
Topics mentioned in this article